फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election 2025 Mahagathbandhan Congress Seat distribution decided know matters agreed Upon news

Bihar: महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस एक्शन में, इतनी सीटों पर नाम तय; इन मुद्दों पर भी बनी बात

Mon, 29 Sep 2025 03:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 29 Sep 2025 03:48 PM IST
सार

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का कहना है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी एक साथ कई मुद्दों पर काम कर रही है। पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कोई जल्दबाजी में नहीं है।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025 Mahagathbandhan Congress Seat distribution decided know matters agreed Upon news
बिहार चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है।महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ही पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने अपनी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रविवार को की। सात घंटे चली इस बैठक में सीट वार विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस करीब 40 सीटों पर प्रत्याशी तय करने के निकट पहुंच गई है। कांग्रेस मुख्यालय में रविवार रात हुई इस बैठक में सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रभारी सचिव सुशील पासी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद खान और मदन मोहन झा और कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन अजय माकन ने की।
विज्ञापन


बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का कहना है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी एक साथ कई मुद्दों पर काम कर रही है। पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कोई जल्दबाजी में नहीं है। अभी सभी सीटों और उसके संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हो रही है। इसके अलावा जो सीटें हमें पहले मिली थी। उस पर किस तरह से चुनाव लड़ना है। इस पर चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। चुनावी तैयारियों और रणनीतियों को लेकर हम अपने सहयोगी दलों के साथ भी संपर्क में है। महत्वपूर्ण मुद्दे और रणनीतियां भी उनसे भी साझा कर रहे है।
विज्ञापन

इस बैठक में शामिल सूत्रों का कहना है कि, कांग्रेस पिछले चुनावों से सीख लेते हुए इस बार ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बेहतर उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे रिपोर्ट के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को भी आधार बनाया जा रहा है। पार्टी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की तैयारी कर रही है। क्योंकि यह वही 70 सीट है जो पार्टी के पिछले चुनाव में हिस्से आई थी।बिहार कांग्रेस नेता शकील अहमद खान का कहना कि, बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरु कर दी है। इस बार हम पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे। रविवार की बैठक में प्लानिंग, सीटों का बंटवारा और सहयोगी दलों के साथ समन्वय को लेकर बैठक में चर्चा हुई है।

इसलिए कर रही है पार्टी जल्दी
हालांकि अभी बिहार चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन में सीटों के बंटवारा नहीं हुआ है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपने कोटे वाली 70 सीटों पर नजर बनाए है। क्योंकि घटक दलों के बीच सीट बदलने की संभावना कम है। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि, इस चुनाव में पार्टी की कोशिश नए चेहरों को मौका देने की हैं। जबकि कुछ मौजूदा विधायकों की सीट भी बदली जा सकती है। पुरानी जीती हुई सीटों पर फिर से कैसे जीत हासिल कर सके इसके लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि,सीट बंटवारे के तुरंत बाद ही कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी। इसके बाद इन सीटों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। वर्ष 2020 चुनाव में कांग्रेस 70 में से सिर्फ 17 सीट जीतने में सफल रही थी। जबकि 13 सीटों पर 10 हजार से कम वोटों के अंतर से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed