फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election 2025 Liquor and Cash seized Election Commission informs Model Code of Conduct violatio

Bihar Election: बिहार में चुनाव एलान के बाद 71.32 करोड़ से अधिक की जब्ती, पाबंदी के बावजूद पकड़ी जा रही शराब

Tue, 21 Oct 2025 08:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 21 Oct 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025 Liquor and Cash seized Election Commission informs Model Code of Conduct violatio
चुनाव आयोग का कार्यालय। फाइल फोटो।
बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से अब तक प्रवर्तन एजेंसियों ने नकदी, मादक पदार्थ, शराब और कीमती धातुओं सहित कुल 71.32 करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुएं जब्त की हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि 6 अक्तूबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद से अब तक बहु-एजेंसी समन्वय के तहत विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संयुक्त कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है, जब राज्य सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद, चुनाव के दौरान भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हुई है। बिहार में दो चरणों में मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग का कहना है कि राज्यभर में 824 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं, ताकि शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नागरिक और राजनीतिक दल सी-विजिल मोबाइल एप या ईसीआई नेट (ECINET) डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed