फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly, By Poll Election Results 2020: See All Election Results Live Related To Bihar Elections And By Polls On Amar Ujala Dot Com

Bihar Election Results 2020: amarujala.com पर देखें बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के सटीक परिणाम

Mon, 09 Nov 2020 10:38 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 09 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly, By Poll Election Results 2020: See All Election Results Live Related To Bihar Elections And By Polls On Amar Ujala Dot Com
बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के परिणाम - फोटो : Amar Ujala

Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम दस नवंबर (मंगलवार) को आएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। चुनाव आयोग की ओर से चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे भी आएंगे। ऐसे में अमर उजाला डॉट कॉम अपने पाठकों को सबसे पहले और एक ही स्थान पर सटीक सूचनाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन


अमर उजाला डिजिटल आपके लिए सभी चुनावी नतीजे एक जगह पर लेकर आएगा। ऐसे में आप इन नतीजों और इससे जुड़े अन्य विश्लेषणों को पढ़ने और जानने के लिए हमारे साथ सुबह छह बजे से जुड़ सकते हैं। मतगणना के दौरान पल-पल बदलते आंकड़े भी आप अमर उजाला डॉट कॉम पर प्रदर्शित की जाने वाली सारणी में देख सकते हैं। 
विज्ञापन


414 हॉल में होगी मतों की गिनती
चुनाव पैनल ने कहा कि राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 55 मतगणना केंद्रों और 414 हॉल में मतों की गिनती की जाएगी। इसके साथ ही 78 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती भी की गई है। इससे पहले बिहार चुनाव के पहले चरण में 28 अक्तूबर को 71 सीटों और दूसरे चरण के तहत 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन
राज्य में कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किए जाने को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। मतगणना केंद्रों में प्रवेश के लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा इसके अलावा सैनिटाइजर को पर्याप्त मात्रा में वहां रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed