{"_id":"5a7d3eb44f1c1b187e8b5295","slug":"bihar-and-uttar-pradesh-lok-sabha-seats-by-polls-voting-will-be-held-on-11th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव का ऐलान, गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर 11 मार्च को वोटिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपचुनाव का ऐलान, गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर 11 मार्च को वोटिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार और उत्तर प्रदेश में खाली हुईं लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए 11 मार्च को वोटिंग कराई जाएगी और मतगणना 14 मार्च को होगी। गोरखपुर लोकसभा सीट से योगी आदित्यनाथ और फूलपुर सीट से केशव प्रसाद मौर्या 2014 के आम चुनाव में निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी और मौर्या ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण यह सीटें अभी खाली हैं।
Voting for Lok Sabha bypolls for Phulpur and Gorakhpur in Uttar Pradesh, Araria in Bihar. Bhabua and Jehanabad assembly also in Bihar, to be held on March 11. Counting on March 14
— ANI (@ANI) February 9, 2018विज्ञापन
वहीं बिहार के अररिया लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के कारण खाली है। इस सीट पर भी 11 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही बिहार के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने का भी ऐलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीट पर क्रमश: बीजेपी और राजद का कब्जा रहा। जहानाबाद सीट से राजद के मुंद्रिका यादव निर्वाचित हुए थे, लेकिन पिछले दिनों डेंगू से पीड़ित होने की वजह से उनका निधन हो गया।