फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biggest train accidents in India

यूपी में हुआ आज बड़ा रेल हादसा, जानें भारत में अब तक हुए बड़े रेल हादसे

Wed, 10 Oct 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Biggest train accidents in India

मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) के इंजन और नौ डिब्बे 10 अक्तूबर की सुबह रायबरेली के पास पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 35 से अधिक यात्री घायल हो गए। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना सुबह करीब छह बजे रायबरेली के निकट हरचंदपुर के बाबापुर के पास हुई। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो चुका है। रेलवे ने दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तथा पटना जंक्शन में विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन BSNL- 05412-254145, रेलवे 027-73677
पटना स्टेशन BSNL- 0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229, रेलवे- 025-83288

रायबरेली में हुई यह दुर्घटना पहला हादसा नहीं है। हमारे देश में आए दिन रेल दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सरकार और रेल मंत्रालय के तमाम दावों के बावजूद न तो हादसे कम हो रहे हैं और न जनहानि। आइए आपको बताते हैं कि सन 2000 के बाद से अब तक देश में किन स्थानों पर कितने रेल हादसे हो चुके हैंः 
विज्ञापन


3 दिसंबर 2000: हावड़ा-अमृतसर मेल पटरी से उतरकर मालगाड़ी पर चढ़ी, 46 की मौत, 130 घायल।

22 जून 2001: केरल के कोझिकोड के नजदीक मंगलौर-चेन्नई एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, 40 लोगों की मौत।

12 मई 2002: नई दिल्ली से पटना जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस जौनपुर में पटरी से उतरी, 12 की मौत।

4 जून 2002: कासगंज एक्सप्रेस यूपी में एक बस से टकराई, 34 की मौत।

10 सितंबर 2002: कोलकाता- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बिहार में पटरी से उतरी, 120 की मौत।

साल 2003 के बाद

Biggest train accidents in India

15 मई 2003: पैसेंजर ट्रेन में स्टोव फटने से लगी आग, 40 की मौत, 50 घायल।

22 जून 2003: करवार-मुंबई सेंट्रल होली-डे स्पेशल गाड़ी के तीन डिब्बे इंजन सहित पटरी से उतरे, 53 की मौत, 25 घायल।

3 जून 2003: दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र में एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे,18 की मौत।

2 जुलाई 2003: आंध्र प्रदेश में एक रेलगाड़ी के दो डिब्बे इंजन सहित एक पुल के नीचे से गुजर रहे वाहनों पर गिरे,22 की मौत।

16 जून 2004: मत्स्यगंधा एक्सप्रेस महाराष्ट्र में एक पुल पार करते समय पटरी से उतरी, 20 की मौत, 60 घायल।

28 मई 2010: पश्चिम बंगाल में रेल पटरियों में तोड़फोड़ के कारण ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरियों से उतरे, 148 की मौत।

19 जुलाई 2010: उत्तरबंगा एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में वनांचल एक्सप्रेस से टकराई, 60 की मौत।

22 मई 2011: पैसेंजर ट्रेन बिहार के मधुबनी में रेलवे क्रॉसिंग पर गाड़ी से टकाराई, 16 की मौत।

7 जुलाई 2011: उत्तर प्रदेश में 80 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस रेलगाड़ी से टकराई, 31 की मौत।

22 नवंबर 2011: झारखंड के गिरिडीह में हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस में आग लगी, 7 लोग जिंदा जले।

2012 में भी हुए हादसे

Biggest train accidents in India

11 जनवरी 2012: ब्रह्मपुत्र मेल और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर, 5 की मौत।

22 मई 2012: हम्पी एक्सप्रेस आंध्र प्रदेश में एक मालगाड़ी से टकराई, 25 की मौत।

31 मई 2012: दून एक्सप्रेस जौनपुर के निकट पटरी से उतरी,7 की मौत।

30 जुलाई 2012: तमिलनाडु एक्सप्रेस की एक बोगी में आंध्र प्रदेश में लगी आग, 35 यात्री जिंदा जले।

19 अगस्त 2013: रानी एक्सप्रेस ट्रेन बिहार में हुई दुर्घटनाग्रस्त,28 की मौत।

25 जून 2014: बिहार में डिब्रूगढ़ राजधानी के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, 5 की मौत, 8 घायल।

20 मार्च, 2015: देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। इस हादसे में 34 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन

साल 2016 के बाद

Biggest train accidents in India

20 नवंबर 2016: कानपुर के पास पुखरायां में 150 से अधिक लोगों की मौत। सैकड़ों घायल हुए थे।
    
7 नवम्बर 2016
: बिहार के दरभंगा में ट्रेन की चपेट में आने से बड़ा हादसा, 5 की मौत।

28 दिसंबर 2016: कानपुर के पास पर अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। दो लोगों की मौत और 80 से अधिक घायल हुए।

21 जनवरी 2017: आंध्रप्रदेश के विजयनगरम के पास जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराकुंड एक्सप्रेस डिरेल हो गई थी। जिसमें 41 लोगों की मौत हुई और 68 घायल हुए।

7 मार्च, 2017: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से शाजापुर आ रही भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में अचानक विस्फोट हो गया। इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ बताया गया। जिसमें 10 लोग घायल हुए थे।

30 मार्च, 2017: उत्तर प्रदेश के कुम्हार के पास महाकौशल एक्सप्रेस के 8 कोच पटरी से उतर गए थे। जिसके कारण 52 लोग घायल हुए थे।

15 अप्रैल, 2017: रामपुर के पास लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 कोच पटरी से उतर गए थे। इसमें 24 लोग घायल हुए थे।

19 अगस्त, 2017: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली के पास पुरी हरिद्वार कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई और 97 लोग घायल हो गए थे।

23 अगस्त, 2017: जब काफिलियत एक्सप्रेस पाता और अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास डिरेल हो गई तो औरैया रेल भी डिरेल हो गई। जिसमें 100 लोग घायल हुए थे।

24 नवंबर, 2017: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस डिरेल हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हुई और 9 लोग घायल हुए थे।

24 नवंबर, 2017: गोरखनाथ-रघुनाथपुर में प्रदीप-कटक रेल पटरी से उतर गई थी। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई थी।

6 मई, 2018 रेल हादसा, हावड़ा-मुंबई: महाराष्ट्र के वर्धा में हावड़ा-मुंबई मेल के इंजन में अचानक आग लग गई थी। जिससे इंजन का सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

24 जुलाई, 2018: सेंट थॉमस माउंट स्टेशन के पास बिजली के खंभे से टकराने की वजह से 4 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दस अन्य यात्री घायल हो गए थे। ये सभी यात्री ईएमयू ट्रेन के डिब्बे से लटककर यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed