फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big News young man arrested with drugs worth crores from Mumbai Airport 500 fine imposed on Rahul Gandhi

Big News: मुंबई एयरपोर्ट से करोड़ों की ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार; राहुल गांधी पर 500 रुपये का जुर्माना

Sat, 20 Jan 2024 05:37 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 05:37 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़िए प्रमुख राष्ट्रीय खबरें.... 

विज्ञापन
Big News young man arrested with drugs worth crores from Mumbai Airport 500 fine imposed on Rahul Gandhi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में डीआरआई के अधिकारियों ने 16 जनवरी को सीएसएमआई हवाई अड्डे से एक युवक को ड्रग्स के गिरफ्तार किया है। आरोपी वेनेडजुएला से मुंबई आया था। संदेह होने पर युवक को रोका गया तो तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 57 कैप्सूल में 628 ग्राम कोकीन बरामद की गई जिसकी कीमत 6.2 करोड़ रुपए है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे 18 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


राहुल पर बयान दाखिल करने में देरी पर 500 रुपये जुर्माना
ठाणे की एक अदालत ने मानहानि के मामले में लिखित बयान दाखिल करने में देरी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जोड़ने पर संघ के एक कार्यकर्ता ने राहुल के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है और एक रुपये मुआवजे की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।  
विज्ञापन


ओडिशा में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक निजी स्कूल के 45 वर्षीय प्रधानाध्यापक को दो नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 16 जनवरी को स्कूल में दो छात्राओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने बताया कि 13 साल की दोनों लड़कियां 7वीं कक्षा की छात्राएं हैं। पुलिस ने कहा कि अपने माता-पिता के दबाव के बाद, दोनों लड़कियों ने आरोपी शिक्षक द्वारा उन पर किए गए यौन उत्पीड़न के सिलसिले के बारे में उन्हें बताया। आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धारा- 4 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सट्टेबाजी एप के सरगना की संपत्ति जब्त
प्रवर्तन निदेशालय ने गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी एप धनगेम्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मध्य प्रदेश के लोकेश वर्मा उर्फ राजा वर्मा की 8 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी के मुताबिक, लोकेश इस एप का मास्टरमाइंड है। ईडी ने वर्मा की दस अचल संपत्तियां और पांच बैंक खाते अटैच किए हैं, जिनकी कुल कीमत 8.89 करोड़ रुपये हैं। 

गणतंत्र दिवस परेड में दुनिया भारत की पारंपरिक साड़ियों से होगी रूबरू
''विकसित भारत'' और ''भारत-लोकतंत्र की मातृका'' थीम के साथ 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। कर्त्तव्य पथ पर दुनिया भारत की ताकत के साथ महिला परेड में नारीशक्ति और महिला बुनकरों द्वारा तैयार विभिन्न राज्यों को दर्शाती साड़ियों से भी रूबरू होगी। कर्त्तव्य पथ पर दर्शक दीर्घा के पीछे भारत की पारंपरिक साड़ियों को ''अंनत सूत्र'' के माध्यम से शो-केस किया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य आकर्षण ''अनंत सूत्र'' के रूप में भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की साड़ियों का शानदार प्रदर्शन होगा। ये भारत की नारी शक्ति और भारत के लाखों बुनकरों को पूरे देश की श्रद्धांजलि है। इस प्रदर्शनी में हाथ से तैयार भारत की पारंपरिक साड़ियों को लाया गया है, ताकि विदेशी मेहमानों के साथ-साथ आम लोग भी हाथ से बुनी और प्राकृतिक रंगों व डिजाइन वाली इन साड़ियों के इतिहास से रूबरू हो सकें। 

गोवा की एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती है आप
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह गोवा से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक है। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी एक सीट पर इंडिया ब्लॉक से बातचीत कर रही है। गोवा में दो लोकसभा (उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा) सीट हैं। हालांकि, केजरीवाल ने यह नहीं बताया कि आप दोनों में से किस सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। दक्षिण गोवा के बेनौलीम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बैठक में केजरीवाल ने कहा, आप इंडिया गठबंधन के रूप में गोवा सीट पर चर्चा कर रही है। कुछ तय होने के बाद हम इस बारे में बताएंगे। केजरीवाल ने कहा कि गोवा में पार्टी के दो विधायक अच्छा काम कर रहे हैं और उन्होंने स्वयंसेवकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद आप यहां सरकार बनाए। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केजरीवाल और मान तीन दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को गोवा पहुंचे। 

राजस्थान में लाइसेंस के लिए रिश्वत, आईएएस अफसर समेत दो गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को एक आईएएस अधिकारी समेत दो लोगों को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी के कार्यवाहक महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मत्स्य पालन विभाग के निदेशक प्रेमसुख विश्नोई (आईएएस) और सहायक निदेशक राकेश देव ने टोंक के अन्नपूर्णा तालाब में मछली पकड़ने और परिवहन के लिए लाइसेंस देने की एवज में उससे 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसे इसके लिए परेशान किया जा रहा था। टीम ने विश्नोई और देव को शिकायतकर्ता से 36,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

विदेशी डॉक्टरों को भारत में पढ़ाई या प्रशिक्षण के लिए लेना होगा लाइसेंस
विदेशी चिकित्सा विशेषज्ञों को लेकर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने अस्थायी पंजीकरण के दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत, विदेशी डॉक्टर को भारत आकर पढ़ाई या प्रशिक्षण देने से पहले लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। विदेश में पंजीकृत डॉक्टर अपनी पढ़ाई या प्रशिक्षण के लिए भारत आता है तो उसे पहले लाइसेंस लेना होगा, तभी अनुमति मिलेगी। आयोग के एथिक्स बोर्ड की सदस्य डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि पिछले साल 12 मई को देश में डॉक्टरों के पंजीयन को लेकर नये कानून लागू किए। इसके तहत विदेशी डॉक्टरों के लिए अस्थायी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसे लेकर आयोग ने अलग से 12 पेज के दिशानिर्देश जारी किए हैं। एनएमसी या राज्य चिकित्सा आयोग की ओर से अधिकतम एक वर्ष के लिए यह पंजीयन दिया जा सकता है। आपात स्थिति अगर किसी विदेशी डॉक्टर से सहायता ली जाती है तो उसके लिए अधिकतम एक माह का पंजीयन दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के बाद कोई भी घटना होने पर इनका पंजीयन निरस्त करने का अधिकार भी होगा। 

शिक्षक नन, पादरी को आयकर में छूट मिले या नहीं, होगा विचार
सुप्रीम कोर्ट इस कानूनी पहलू की समीक्षा करने के लिए तैयार हो गया है कि क्या सरकारी सहायता प्राप्त ईसाई मिशनरी स्कूलों में शिक्षक के रूप में काम करने वाली नन और पादरी आयकर छूट के हकदार हैं। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र की पीठ के सामने वरिष्ठ वकील अरविंद दतार ने तमिलनाडु और केरल की मिशनरी संस्थाओं की इस संबंध में याचिकायों का मुद्दा उठाया और तत्काल सुनवाई की अपील की। पीठ ने उनकी दलीलों पर गौर करते हुए सुनवाई पर सहमति जताई।

लुप्तप्राय ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ को बचाने के लिए सरकार को निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सरकार से लुप्तप्राय पक्षी ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ को बचाने के लिए ठोस रणनीति बनाने को कहा। पीठ ने कहा, जीआईबी के संरक्षण की आवश्यकता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा संयंत्रों की जरूरतों को दर्शाने वाली एक व्यापक स्थिति रिपोर्ट दाखिल की जाए। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड विशेष रूप से राजस्थान और गुजरात में पाए जाते हैं। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार ये प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। 

बेंगलुरू में निर्माणाधीन स्कूल भवन ढहने से दो की मौत, कई घायल
बेंगलुरू के बाहरी इलाके अनेकल शहर में शुक्रवार सुबह एक स्कूल की इमारत के निर्माण के लिए बनाया गया अस्थायी ढांचा ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एक निजी स्कूल के पोर्टिको का केंद्र बनाया जा रहा था। सूचना मिलते ही दमकल और आपात कर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया।

बंगाल में ऑनलाइन गेम का पासवर्ड नहीं बताने पर दोस्तों ने ली जान
ऑनलाइन मोबाइल गेम का पासवर्ड साझा करने से मना करने पर प. बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में चार दोस्तों ने मिलकर एक युवक पपी दास (18) की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पपी का शव सोमवार को फरक्का में फीडर नहर के निशिंद्र घाट के पास मिला। वह 8 जनवरी से लापता था। पपी क्लास 10 का छात्र था, एक मोबाइल ऑनलाइन गेम के लिए पासवर्ड साझा करने से मना करने पर उसके चार करीबी दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

बेटे की हत्या की आरोपी सूचना 13 दिन की न्यायिक हिरासत में
पणजी कोर्ट ने शुक्रवार को चार वर्षीय बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सूचना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्टार्टअप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) है। उसकी पांच दिनों की विस्तारित रिमांड समाप्त होने के बाद उसे पुलिस ने पणजी की अदालत में पेश किया। पुलिस ने उसकी आगे की रिमांड की मांग नहीं की, इसलिए अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

श्रीराम मंदिर प्रसाद के नाम पर मिठाई बेचने पर अमेजन को नोटिस
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने श्रीराम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम पर मिठाई बेचने के लिए अमेजन के खिलाफ नोटिस जारी किया है। सीसीपीए ने नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। मुख्य आयुक्त रोहित कुमार सिंह ने कहा कि जवाब न देने पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

आंध्र प्रदेश में 125 फुट ऊंची  आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण
आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को 400 करोड़ की लागत से बनी बीआर आंबेडकर की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन कर इसे सामाजिक न्याय की प्रतिमा करार दिया। यहां बीआर आंबेडकर अनुभव केंद्र, 2,000 सीटों वाला कन्वेंशन सेंटर, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, संगीतमय फव्वारा समेत कई सुविधाएं हैं।

आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह एसएसबी के महानिदेशक नियुक्त
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी चौधरी इस समय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 30 नवंबर, 2025 यानी सेवानिवृत्ति तक उन्हें एसएसबी महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी।

ईडी ने माकपा नेता थॉमस इसाक को भेजा नया समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल में मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता थॉमस इसाक को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह मामला पिछली एलडीएफ सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान केआईआईएफबी के वित्तीय लेनदेन में कथित उल्लंघन की जांच से जुड़ा हुआ है।  

राहुल की सांसदी बहाली के खिलाफ याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने वाली सात अगस्त की अधिसूचना को रद्द करने वाली लखनऊ के वकील की याचिका रद्द करते हुए एक लाख का जुर्माना लगाया है। 'मोदी' उपनाम से संबंधित 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के शीर्ष अदालत के आदेश के बाद गांधी की सदस्यता बहाल कर दी गई थी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने याचिका को तुच्छ करार दिया। पीठ ने कहा कि याचिका ने न केवल अदालत का बल्कि पूरे सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री का कीमती समय बर्बाद किया है। ऐसी याचिका पर जुर्माना लगाया जानी चाहिए ताकि वादियों को जनहित याचिका का दुरुपयोग करने से रोका जा सके। पीठ ने नोट किया कि अदालत ने गत वर्ष 20 अक्तूबर को याचिकाकर्ता वकील अशोक पांडे की एक जनहित याचिका को खारिज की थी, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मोहम्मद फैजल की लोकसभा सदस्यता की बहाली को चुनौती देने को लेकर उन पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया था।

मैक्रों के दौरे में रक्षा, डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 26 राफेल-एम लड़ाकू जेट और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की प्रस्तावित खरीद पर सकारात्मक बातचीत की उम्मीद है। मैक्रों इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले 25 जनवरी को जयपुर यात्रा पर जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि दोनों देश डिजिटल डोमेन, रक्षा, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, युवा आदान-प्रदान, छात्रों के लिए वीजा को आसान बनाने सहित द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर फोकस करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने के अलावा लाल सागर की स्थिति पर भी विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल  के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर जाने की भी संभावना है। हालांकि केन्द्र सरकार से प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर आधिकारिक जानकारी राज्य सरकार को अगले एक-दो दिन में मिलेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार रात उच्च स्तरीय बैठक में मैक्रॉन की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार मैक्रॉन जयपुर में भारत-फ्रांस के बीच प्रस्तावित एक द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे।  

ऐसे जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने दे सकते- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दक्षिण पूर्व रेलवे को एक निजी फर्म को 1,301 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहने वाले मध्यस्थता फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक धन को इस तरह बर्बाद नहीं होने दिया जा सकता। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय पीठ ने ने प्रथम दृष्टया एकमात्र मध्यस्थ के मध्यस्थता फैसले में गलती पाई और कहा, कम कहा जाए तो बेहतर है। जज के रूप में हम भी बहुत सी बातें जानते हैं। सीजेआई ने कहा, मैं मध्यस्थता के फैसले से खुश नहीं हूं। मामले को एक निष्पक्ष मध्यस्थ के पास भेजा जाए और इसकी फिर से सुनवाई होने दीजिए।


जस्टिस प्रसन्ना को शीर्ष कोर्ट में नियुक्त करने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रसन्ना बी वराले को शीर्ष अदालत के जज के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। उनके नाम पर मुहर लगती है तो वे सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सीटी रविकुमार के बाद अनुसूचित जाति से तीसरे जज होंगे। जस्टिस वराले के नाम की सिफारिश करते समय, कॉलेजियम ने इस तथ्य को ध्यान में रखा है कि हाईकोर्ट के जजों में वह अनुसूचित जाति के सबसे वरिष्ठ जज हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed