फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big News Gauri Lankesh and Kalburgi murder case will be heard in special court Journalist from Assam joins ULF

Big News: विशेष अदालत में होगी गौरी लंकेश और कलबुर्गी हत्याकांड की सुनवाई; असम का पत्रकार उल्फा-आई में शामिल

Thu, 07 Dec 2023 05:11 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 05:11 AM IST
सार

वामपंथी विचारधारा वाले पत्रकार लंकेश की सितंबर, 2017 में कथित तौर पर उसी गिरोह द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसने प्रसिद्ध साहित्यकार की गोली मारकर हत्या की थी। कलबुर्गी 2 साल पहले धारवाड़ स्थित अपने आवास पर थे।

विज्ञापन
Big News Gauri Lankesh and Kalburgi murder case will be heard in special court Journalist from Assam joins ULF
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी की हत्या के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए एक विशेष अदालत स्थापित करने के उपाय शुरू करें। वामपंथी विचारधारा वाले पत्रकार लंकेश की सितंबर, 2017 में कथित तौर पर उसी गिरोह द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसने प्रसिद्ध साहित्यकार की गोली मारकर हत्या की थी। कलबुर्गी 2 साल पहले धारवाड़ स्थित अपने आवास पर थे। एक प्रशासनिक नोट में, सिद्धारमैया ने कहा कि गौरी की बहन कविता लंकेश और कलबुर्गी की पत्नी उमादेवी ने उन्हें अपने मामले की सुनवाई में देरी के बारे में बताया।

विज्ञापन


उनकी मांग थी कि मामले की सुनवाई के लिए पूर्णकालिक न्यायाधीश वाली एक विशेष अदालत का गठन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंतरिक प्रशासन से जुड़े अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस पर गौर कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।  चूंकि उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई के लिए पूर्णकालिक न्यायाधीश के साथ एक विशेष अदालत स्थापित की जाए, मुख्यमंत्री ने आंतरिक प्रशासन से जुड़े अतिरिक्त मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए इस पर गौर करने को कहा। 
विज्ञापन


गुवाहाटी में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप
असम के गुवाहाटी में गुरुवार सुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, सुबह 5.42 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पांच किमी की गहराई में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला जूनियर कलाकार की आत्महत्या मामले में तेलुगु अभिनेता गिरफ्तार
तेलंगाना पुलिस ने जूनियर महिला कलाकार को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में तेलुगु अभिनेता जगदीश प्रताप बंदारी को गिरफ्तार किया है। 34 वर्षीय महिला कलाकार की 29 नवंबर को मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले इसमें आत्महत्या का मामला दर्ज किया था।

बाद में जांच में तथ्य पाए जाने पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगा दी थी। पुलिस ने बताया कि बंदारी पर जूनियर कलाकार को एक आदमी के साथ उसकी फोटो लेने के बाद धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। बंदारी ने पुष्पा फिल्म में काम किया था। महिला कलाकार के पिता ने पंजागुट्टा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रतिबंधित संगठन उल्फा-आई में शामिल हुआ असम का पत्रकार
असम का एक पत्रकार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा-आई में शामिल हो गया। पत्रकार ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी पुष्टि की है। परेश बरुआ के नेतृत्व वाले उल्फा-आई में शामिल होने वाला पत्रकार बिद्युत महंत है। महंत असम के डिब्रूगढ़ जिले के नाहरकटिया का रहने वाला है। वह स्थानीय असमिया अखबार में काम करता था। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में असम से उल्फा-आई में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या बढ़ी है। 

सऊदी ने भारतीय हज यात्रियों के लिए की कई घोषणाएं
सऊदी अरब ने हज और उमरा के लिए मक्का जाने वाले भारतीय यात्रियों के वास्ते बुधवार को शीघ्र वीजा देने सहित कई घोषणाएं की हैं। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से भारतीय हज यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए यह पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से उन महिला यात्रियों को लाभ होगा, जो अकेले इस तीर्थयात्रा पर जाना चाहती हैं।

पीएम कल देहरादून में करेंगे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का उद्घाटन करेंगे। पीएम इस अवसर पर मौजूद जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान में सम्मेलन का सुबह करीब 10:30 बजे शुभारंभ करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन 8 और 9 दिसंबर तक चलेगा। इसका मुख्य विषय ‘शांति से समृद्धि’ है। पीएमओ ने कहा कि उत्तराखंड को निवेश के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में 'उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023' एक अहम कदम है। 

केरल सरकार से सलाह लेने को तैयार लेकिन दबाव स्वीकार नहीं : राज्यपाल
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को कहा कि वह राज्य सरकार से सलाह लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके दबाव के लिए नहीं। खान का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने स्वीकार किया है कि कन्नूर विवि के कुलपति के रूप में गोपीनाथ रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति के संबंध में वह राज्य सरकार के दबाव में आ गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने गोपीनाथ की पुनर्नियुक्ति रद्द कर दी थी। राज्यपाल ने कहा, वह सिर्फ इसलिए झुके कि पुनर्नियुक्ति के संबंध में राज्य के शीर्ष विधि अधिकारी, महाधिवक्ता (एजी) की कानूनी राय ली गई थी। 

दूसरों की जिंदगी बचाने का अभियान शुरू
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को सीपीआर का प्रशिक्षण लेना चाहिए। सीपीआर के जरिए हम अपने आसपास जब भी किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है तो उसकी जिंदगी बचा सकते हैं। सीपीआर के जरिए हम मरीज को तब तक जीवित रख सकते हैं जब तक चिकित्सा सहायता नहीं पहुंचती है।

केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित शिविर में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रशिक्षण लेने के बाद यह बात कही। उन्होंने बताया कि देशभर में अब तक 10 लाख से अधिक लोग सीपीआर का प्रशिक्षण ले चुके हैं।  

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में समय समय पर इस तरह का प्रशिक्षण केंद्र और राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रिशक्षण में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और भारती प्रवीण पवार ने भी हिस्सा लिया। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलस (वीसी) राजेंद्र प्रसाद की 64.53 लाख रुपये की चल-अलच संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी ने यह कार्रवाई धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। प्रसाद के खिलाफ एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगाए हैं। ईडी ने बताया कि अचल संपत्तियों में से कई परिवार के सदस्यों और परिवार के स्वामित्व वाले ट्रस्ट के नाम पर हैं।

ईडी ने यह कार्रवाई बिहार पुलिस की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की तरफ से भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्रसाद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की है। एसवीयू ने राजेंद्र प्रसाद पर मगध विवि के वीसी के तौर पर आपराधिक साजिशें रचकर और भ्रष्टाचार के जरिये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। ईडी के मुताबिक, प्रसाद ने अपराध और भ्रष्टाचार की कमाई से पांच अचल संपत्तियां खरीदीं।

मगध विवि के पूर्व वीसी की 64.53 लाख की संपत्तियां कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलस (वीसी) राजेंद्र प्रसाद की 64.53 लाख रुपये की चल-अलच संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी ने यह कार्रवाई धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। प्रसाद के खिलाफ एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगाए हैं। ईडी ने बताया कि अचल संपत्तियों में से कई परिवार के सदस्यों और परिवार के स्वामित्व वाले ट्रस्ट के नाम पर हैं।

ईडी ने यह कार्रवाई बिहार पुलिस की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की तरफ से भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्रसाद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की है। एसवीयू ने राजेंद्र प्रसाद पर मगध विवि के वीसी के तौर पर आपराधिक साजिशें रचकर और भ्रष्टाचार के जरिये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। ईडी के मुताबिक, प्रसाद ने अपराध और भ्रष्टाचार की कमाई से पांच अचल संपत्तियां खरीदीं। 

असम में पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा बदमाश गोली लगने से घायल
असम के नौगांव में बुधवार को पुलिस की गिरफ्त से भागने के कोशिश करते समय डकैती और लूट का आरोपी उमर फारुक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस हथियार बरामदगी के लिए कालियाबोर ले गई थी, जहां आरोपी ने बरामद हथियारों से ही पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई।


12 समुदायों को आदिवासी दर्जा देने की मांग पर शाह से मिले तमांग
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। एक अधिकारी ने बताया कि सीएम तमांग ने गृह मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 12 समुदायों के लिए आदिवासी दर्जा और सिक्किम विधानसभा में लिंबू-तमांगों के लिए सीट आरक्षित करने की मांग की गई। गुरुंग, मंगर, राय, सुनवर, जोगी, थामी, याखा, बाहुन, छेत्री, नेवार और माझी अनुसूचित जनजाति का दर्जा मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed