{"_id":"68b45bb7af2741f41e05240c","slug":"big-gift-for-cisf-personnel-now-loans-at-cheaper-interest-rates-better-scholarships-and-medical-assistance-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISF Welfare: CISF कर्मियों के लिए बड़ी सौगात; अब सस्ती ब्याज पर लोन, बेहतर स्कॉलरशिप और मेडिकल सहायता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CISF Welfare: CISF कर्मियों के लिए बड़ी सौगात; अब सस्ती ब्याज पर लोन, बेहतर स्कॉलरशिप और मेडिकल सहायता
Sun, 31 Aug 2025 07:57 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:57 PM IST
सार
CISF Welfare: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अपने जवानों और कर्मचारियों की भलाई के लिए 1 सितंबर से एक विशेष वेलफेयर पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इसके जरिए बल के सदस्य सीधे ऑनलाइन ऋण, छात्रवृत्ति, मेडिकल जैसी सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सीआईएसएफ
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसए) ने अपने जवानों और उनके परिवारों के लिए कल्याण से जुड़ी कई नई पहल शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य कर्मियों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है।
सस्ती ब्याज पर आसान लोन
अब जवानों को व्यक्तिगत जरूरतों के लिए मिलने वाला लोन पांच लाख रुपये तक कर दिया गया है। पहले यह सुविधा कम राशि तक सीमित थी। खास बात यह है कि ब्याज दर को 6% से घटाकर केवल 3% कर दिया गया है। वहीं, लोन चुकाने की अवधि भी तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी गई है। यानी अब जवानों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - India Post: अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट ने बंद की सभी डाक सेवाएं, विभाग ने नियमों की अस्पष्टता का दिया हवाला
ऑनलाइन पोर्टल से होगी सुविधा, मेडिकल खर्च की भरपाई
पुराने मैनुअल सिस्टम की जगह अब एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। इसमें जवान सीधे आवेदन कर सकेंगे और उनकी अर्जी 15 दिनों के भीतर प्रोसेस होकर रकम सीधे खाते में पहुंच जाएगी। कई बार जवानों और उनके परिवारों को इलाज पर अपनी जेब से खर्च करना पड़ता है। अब सीआईएसएफ ऐसे अनपेड मेडिकल बिल्स की भी भरपाई करेगा। इससे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए बड़ी मदद
इसके तहत जिन जवानों के बच्चे जो 80% से अधिक अंक लाते हैं, वे अब डीजी स्कॉलरशिप के लिए पात्र होंगे। शहीद जवानों के बच्चों के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि भी बढ़ा दी गई है। खास बात यह है कि अब इसमें किसी भी तरह की संख्या की सीमानहीं होगी।
रिटायर जवानों के लिए लाभ
वहीं सेवानिवृत्ति के समय अब सीआईएसएफ जवानों को रिस्क-सेविंग पेमेंट के तहत 1.25 लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे उनकी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को कुछ और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही जवानों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए यूनिट स्तर पर भी कार्यक्रमों के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें - RSS: 'US का 50 फीसदी शुल्क चुनौती नहीं, अवसर है', आरएसएस नेता रामलाल बोले- वैश्विक नेतृत्व की ओर जाने का मौका
बिना अतिरिक्त बोझ के योजनाएं
इन सभी योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि CISF कल्याण कोष से उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि इन पहलों से जवानों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि यह सब बेहतर आंतरिक फंड प्रबंधन से किया गया है।
विज्ञापन
In a major move to promote the welfare of its personnel and their families, the CISF has launched a series of initiatives to give easy low interest loans to its members with extended repayment periods, increased scholarships opportunities for the wards, improved support for… pic.twitter.com/1U73eK4f6z
— ANI (@ANI) August 31, 2025