फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big artillery guns have boomed in Arunachal Pradesh as Army holds drill amid LAC row

Arunachal Pradesh: चीन से तनातनी के बीच सेना का अभ्यास, ‘बुलंद भारत’ में शामिल हुए ये शक्तिशाली हथियार

Thu, 04 May 2023 09:21 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 May 2023 09:21 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना अरुणाचल प्रदेश के तवांग और पश्चिम कामेंग जिलों में एक गोलीबारी प्रशिक्षण अभ्यास कर रहा है, जिसे ‘बुलंद भारत’ नाम दिया गया है।

विज्ञापन
Big artillery guns have boomed in Arunachal Pradesh as Army holds drill amid LAC row
सेना कर रही युद्ध अभ्यास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून 2020 में हुई गलवान हिंसा के बाद से ही भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। चीन अरुणाचल प्रदेश की करीब 90 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर अपना दावा करता है और इसे दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है। चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत ड्रैगन को झटका देने की तैयारी में है। सेना ने अरुणाचल प्रदेश में अपने युद्ध अभ्यास में बड़े स्तर पर हथियारों को शामिल किया है। 

विज्ञापन

इन हथियारों को किया शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना अरुणाचल प्रदेश के तवांग और पश्चिम कामेंग जिलों में एक गोलीबारी प्रशिक्षण अभ्यास कर रहा है, जिसे ‘बुलंद भारत’ नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभ्यास के दौरान सेना ने कई भारी हथियारों का उपयोग किया। इसमें 155 मिमी बोफोर्स होवित्जर, 105 मिमी फील्ड गन और 120 मिमी मोर्टार भी शामिल है। 

विज्ञापन

एलएसी पर भी हथियार तैनात

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य टकराव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में देश में घुसपैठ को रोकने के लिए करीब 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई शक्तिशाली हथियारों को तैनात किया है। इनमें पुरानी 105 एमएम फील्ड गन, बोफोर्स, उन्नत धनुष, शारंग गन, पिनाका और स्मर्च मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम, नए एम-777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर और विंटराइज्ड के-9 सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हुई थी लड़ाई

गौरतलब है, चीन ने सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर अपने हमले तेज कर दिए, जिसके परिणामस्वरूप 9 दिसंबर 2022 को तवांग के यांग्त्से में दोनों सेनाओं में लड़ाई हुई। इस दौरान करीब 300 चीनी सैनिकों ने एलएसी पर भारतीय पोस्ट हटाने की कोशिश की थी। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई थी। हालांकि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया था।  इसी को लेकर सेना और भारतीय वायु सेना पूर्वी क्षेत्र में युद्ध की तैयारी करने के लिए कई अभ्यास कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed