फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   big and important news stories of 21th October, updates on amar uajla

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 21 Oct 2019 06:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Oct 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
big and important news stories of 21th October, updates on amar uajla
Top news of 21th October - फोटो : अमर उजाला

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः 8.89 करोड़ मतदाता आज करेंगे मतदान, 288 सीटों पर 3,237 उम्मीदवार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। इसके अलावा 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनावः 1.83 करोड़ लोग आज करेंगे मतदान, 90 सीट पर 1168 प्रत्याशी मैदान में
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज मतदान होने जा रहा है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। 90 सीटों के लिए 1168 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला है। कुल 1846 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

यूपी समेत 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर मतदान आज
हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए भी आज उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

आज बहुत कुछ तय करेगा हरियाणा का चुनाव...महाराष्ट्र की सियासत में दिग्गजों का बड़ा इम्तिहान
आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। लेकिन शायद यह पहला एसा विधानसभा चुनाव है जिसमें लोगों के नतीजों का अनुमान पहले से ही है। बहस सिर्फ इस पर है कि भाजपा शिवसेना गठबंधन 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा या सवा दो सौ का आंकड़ा पार करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर


सीएम योगी आज शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का करेंगे सम्मान, स्मृति दिवस पर देंगे श्रद्धांजलि
कर्तव्य पालन के दौरान अपनी प्राणों की आहूति देने वाले बहादुर पुलिस कर्मियों की स्मृति में हर साल आयोजित होने वाले ‘स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। वह शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी करेंगे। पुलिस विभाग की ओर से आज पुलिस लाइन में आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में पिछले एक साल के दौरान शहीद हुए वीर सपूतों को याद किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 89 केंद्रों पर मतगणना आज, होगा 35600 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
30 लाख से अधिक मतदाताओं की पसंद आज सामने आएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। ग्राम प्रधान, जिला और क्षेत्र पंचायत के परिणाम ऑनलाइन भी सामने आएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

यूरोपियन डांसर इजाडोरा डंकन की जिंदगी से आज रूबरू होंगे दर्शक
रोप की मशहूर डांसर इजाडोरा डंकन कला की दुनिया में एक अलग पहचान रखती हैं। उन्हीं के जीवन पर आधारित एक नाटक ‘इजाडोरा डंकन - माई लाइफ’ का मंचन आज किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

तानाजी की पहली झलक आज होगी रिलीज, शिवाजी के सेनापति की अनोखी कहानी पर बनी फिल्म का काउंटडाउन शुरू
भारतीय फुटबॉल टीम को 1962 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जिताने वाले फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक मैदान की शूटिंग के बीच अजय देवगन अपने करियर की महात्वाकांक्षी फिल्म तानाजी – द अनसंग वारियर का टीजर आज रिलीज करने जा रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed