Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: Police Barricade TMC's New Headquarters, Mamata Camp Alleges Political Vendetta

कोलकाता: पुलिस ने तृणमूल के नए मुख्यालय की घेराबंदी की, ममता गुट ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया

Sat, 28 Nov 2026 09:56 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Kolkata: Police Barricade TMC's New Headquarters, Mamata Camp Alleges Political Vendetta
ममता तृणमूल कांग्रेस के नए मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर पुलिस बैरिकेड - फोटो : आईएएनएस

कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास बन रहे ममता तृणमूल कांग्रेस के नए मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर पुलिस बैरिकेड लगाने को लेकर शनिवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह कदम राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से उठाया गया है।  ममता तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को आनंदपुर पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने बिना कोई पूर्व नोटिस दिए या जरूरी दस्तावेज दिखाए, निर्माणाधीन इमारत के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगा दिए।

विज्ञापन


पार्टी के एक नेता के अनुसार, निर्माण स्थल से कालीघाट स्थित पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर फोन किया गया। उन्हें बताया गया कि पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए हैं और प्रस्तावित मुख्यालय के प्रवेश द्वार को रोक दिया है। इस सूचना के बाद पार्टी के कोलकाता जिला अध्यक्ष, वकील और नेता बैश्वानर चट्टोपाध्याय तथा कुणाल घोष तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की और पुलिसकर्मियों से बैरिकेड लगाने के कारण के बारे में स्पष्टीकरण मांगा। खबरों के अनुसार, पुलिस ने तृणमूल नेताओं से कहा कि कोलकाता नगर निगम से जरूरी अनुमति लिए बिना इस इमारत का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने पुलिस के इस स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया। उनका तर्क था कि मुख्यालय का निर्माण अभी चल रहा है और इस जगह का इस्तेमाल अभी किसी संगठनात्मक गतिविधि के लिए नहीं किया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, उनके नेता और कार्यकर्ता वहां केवल निर्माण कार्य की प्रगति देखने गए थे। इसलिए, ममता गुट ने सवाल उठाया कि केएमसी की अनुमति न होने का हवाला देकर इमारत तक पहुंच को रोकने का क्या औचित्य है। शनिवार सुबह तृणमूल की राज्यसभा सांसद डोला सेन स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रस्तावित मुख्यालय पहुंची। उन्होंने वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक लंबी बैठक की और बाद में पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोला सेन ने कहा कि उन्हें असल में शुक्रवार को दोहरी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी अपनी हार का बदला लेने के लिए इस कार्यालय पर कब्जा करना चाहती थी। सच तो यह है कि यह बदले की राजनीति, उस दोहरी हार के गुस्से की वजह से की जा रही है। हालांकि, ममता बनर्जी या उनकी पार्टी को इन सब चीजों से दबाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेशन की तरफ से एक असिस्टेंट इंजीनियर, एक सब-असिस्टेंट इंजीनियर और एक अन्य व्यक्ति, ये तीनों लोग निरीक्षण के लिए आए थे। हमने उन्हें बताया कि यह हमारा घर है, हमारा पार्टी ऑफिस है और यह हमारी जिम्मेदारी के अंतर्गत आता है। हम खुद ही यहां रेनोवेशन (नवीनीकरण) का काम करवा रहे हैं और कॉर्पोरेशन से अनुमति लेने के बाद पिछले तीन बर्षों से यह काम चल रहा है। इसलिए, जब भी कॉर्पोरेशन से कोई निरीक्षण के लिए आए, तो हमें इसकी जानकारी होनी चाहिए। हमने कॉर्पोरेशन से यही कहा है कि आगे से जब भी आप निरीक्षण के लिए आएं, तो कृपया हमें पहले एक नोटिस दें।


एक टीएमसी कार्यकर्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को बिना किसी नोटिस के हमने देखा है कि रास्ता सील कर दिया गया है, हमारे भवन में जाने से रोक दिया गया है, हमारे शीर्ष नेतृत्व भी बीच-बीच में आते हैं, उन लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। कोई लीगल नोटिस नहीं दिया गया है। यह बदले की राजनीति का उदाहरण है। इस तरह करके ममता बनर्जी को रोक देंगे, यह गलतफहमी है। वामपंथी सरकार भी ममता को रोक नहीं पाई। जितने भी हथकंडे अपना लें, शेष बात जनता बोलती है। जनता इसका विचार करेगी। शहर में अवैध निर्माण चल रहे हैं, उस पर प्रशासन की नजर नहीं जाती है। आज टीएमसी के भवन में न जा सकें, उसके लिए पूरा तंत्र लगाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed