फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big and important news stories of 17th january, updates on amar uajla

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 17 Jan 2020 07:05 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Jan 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Big and important news stories of 17th january, updates on amar uajla

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा करीब 30 सीटों पर बना सकी सहमति, आज घोषणा संभव

दिल्ली विधानसभा चुनाव कितना अहम है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भी सभी सीटों पर निर्णय नहीं लिया जा सका। पार्टी मुख्यालय में देर शाम शुरू हुई बैठक देर रात तक चली, लेकिन प्रत्याशियों के चयन पर नतीजे पर पार्टी नहीं पहुंच सकी। हालांकि, 70 विधानसभा में करीब 30 सीटों पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस के उम्मीदवार तय, आज जारी होगी लिस्ट 

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को सूची जारी कर दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

निर्भया केस : दरिंदों की फांसी पर आज फिर सुनवाई... नई तारीख ऐसे होगी तय

निर्भया के गुनहगार मुकेश कुमार की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से 22 जनवरी को फांसी देने की स्थिति पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा, जेल प्रशासन शुक्रवार को तीन बजे तक लिखित रिपोर्ट दे कि दया याचिका लंबित होने पर क्या प्रावधान है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही कोर्ट फांसी की नई तारीख तय करेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग की सुनवाई शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) में शुरू हो गई। चीफ जस्टिस जॉन ग्लोवर रॉबर्ट्स जूनियर ने आरोप पढ़े। इससे पहले निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) में हुए मतदान के दौरान सीनेट में प्रस्ताव भेजने के पक्ष में 228 वोट पड़े जबकि 193 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर

INDvAUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वन-डे आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को राजकोट में खेला जाएगा। पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की निगाहें सीरीज में वापसी करने पर होगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

शीत लहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत ठंड और शीत लहर की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत हरियाणा के कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ली है। इसी वजह से दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बारिश हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर

कई राज्यों में भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, कई प्रदेशों में पुराने पर भरोसा, औपचारिक एलान आज

भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है जिनका औपचारिक एलान शुक्रवार को किया जाएगा। वहीं कई राज्यों में वर्तमान अध्यक्ष को ही फिर से कार्यकाल सौंप दिया गया है। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को गुरुवार को दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध रूप अध्यक्ष चुना गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

दूसरी निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस आज अहमदाबाद से मुंबई के लिए होगी रवाना, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

आईआरसीटीसी की दूसरी तेजस ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलेगी, इसे शुक्रवार को पहली बार रवाना किया जाएगा। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी की दूसरी ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस को रेलमंत्री पीयूष गोयल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद से रवाना करेंगे। फिलहाल लखनऊ-नई दिल्ली रूट पर निजी तेजस ट्रेन का परिचालन आईआरसीटीसी द्वारा किया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed