फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP state president elected in states, in many states faith on present president

कई राज्यों में भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, कई प्रदेशों में पुराने पर भरोसा, औपचारिक एलान आज

Fri, 17 Jan 2020 04:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Jan 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
BJP state president elected in states, in many states faith on present president
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है जिनका औपचारिक एलान शुक्रवार को किया जाएगा। वहीं कई राज्यों में वर्तमान अध्यक्ष को ही फिर से कार्यकाल सौंप दिया गया है। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को गुरुवार को दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध रूप अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन


घोष ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2021 के विधानसभा चुनाव जीतना है। वहीं रवींद्र रैना को जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष की कमान एक बार फिर सौंप दी गई है। बुधवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रैना की अध्यक्ष पद पर निर्विरोध ताजपोशी की घोषणा की थी।
विज्ञापन


यूपी : स्वतंत्र देव बने अध्यक्ष, औपचारिक एलान कल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए सिर्फ मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। जांच में स्वतंत्र देव का पर्चा सही पाया गया। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रांतीय परिषद के सदस्यों की बैठक में स्वतंत्र देव के निर्वाचन का औपचारिक एलान किया जाएगा। वह अभी तदर्थ अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। भाजपा के संविधान के मुताबिक, तदर्थ अध्यक्ष का छह महीने के भीतर निर्वाचित अध्यक्ष बनना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : कालाढूंगी से विधायक भगत बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भगत ने ग्राम प्रधान के बाद विधायक बनने से लेकर तत्कालीन यूपी में कल्याण सिंह की सरकार और बाद में उत्तराखंड में नित्यानंद स्वामी और खंडूरी सरकार में मंत्री तक की जिम्मेदारी संभाली है।

हिमाचल : बिंदल का विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा, मिलेगी पार्टी की कमान

हिमाचल प्रदेश में डॉ. राजीव बिंदल ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के लिए छोड़ा है। शुक्रवार को बिंदल नामांकन भरेंगे और शनिवार को उनके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने का एलान हो जाएगा। डॉ. बिंदल 10 जनवरी 2018 को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। 

जम्मू-कश्मीर : रवींद्र रैना दोबारा बने जेएंडके और लद्दाख के भाजपा अध्यक्ष
रवींद्र रैना को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान एक बार फिर सौंप दी गई है। बुधवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रैना की अध्यक्ष पद पर निर्विरोध ताजपोशी की घोषणा की। रैना पर दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख का भी जिम्मा होगा। दोबारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद रैना ने दावा किया कि वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के भी भाजपा अध्यक्ष हैं।

प. बंगाल : दिलीप घोष फिर चुने गए भाजपा अध्यक्ष 

पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को गुरुवार को निर्विरोध रूप से दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुन लिया गया। भाजपा की राज्य समिति की बैठक में उनको दोबारा चुनने का फैसला किया गया। अपने चयन के बाद घोष ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य 2021 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करना है।

घोष को दिसंबर, 2015 में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल बीते साल दिसंबर में खत्म हो गया।  लेकिन उसके बावजूद वे इस पद पर बने रहे। अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में घोष के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दायर नहीं किया था।

समीर मोहंती निर्विरोध चुने गए ओडिशा भाजपा अध्यक्ष

वरिष्ठ भाजपा नेता समीर मोहंती को गुरुवार को पार्टी की ओडिशा इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। उनकी उम्मीदवारी सर्वसम्मति से तय हुई थी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा संगठन के भीतर होने वाले चुनावों के मुख्य पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने ओडिशा भाजपा अध्यक्ष के रूप में मोहंती के नाम की घोषणा की।

तोमर ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे खुशी है कि ओडिशा भाजपा ने समीर मोहंती को अध्यक्ष चुनने में सर्वसम्मति से फैसला लिया। वह ओडिशा भाजपा का कार्यभार शुक्रवार को संभालेंगे। मोहंती 2016 से अब तक राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed