फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America : Impeachment hearing begins in the Senate against President Donald Trump

अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग की सुनवाई शुरू

Fri, 17 Jan 2020 05:25 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Jan 2020 05:25 AM IST
सार

  • नैंसी पेलोसी ने कहा, हम इतिहास बनाएंगे, राष्ट्रपति को जवाबदेह ठहराया जाएगा
  • सीनेट में ट्रंप की पार्टी का बहुमत, प्रस्ताव के पारित होने की संभावना बेहद कम 
  • महाभियोग अदालत में तब्दील हो जाएगा अमेरिकी संसद का उच्च सदन (सीनेट)

विज्ञापन
America : Impeachment hearing begins in the Senate against President Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) में शुरू हो गई। चीफ जस्टिस जॉन ग्लोवर रॉबर्ट्स जूनियर ने आरोप पढ़े। इससे पहले निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) में हुए मतदान के दौरान सीनेट में प्रस्ताव भेजने के पक्ष में 228 वोट पड़े जबकि 193 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया।

विज्ञापन


बता दें कि सीनेट में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है जहां प्रस्ताव के पारित होने की संभावना बेहद कम है। प्रतिनिधि सभा के प्रबंधकों ने सीनेट के एक कर्मचारी को नीले फोल्डर में यह प्रस्ताव सौंपा जिसे सीनेट में बहुमत दल के नेता मिच मैककॉनेल ने प्रबंधकों को सीनेट में बुलाया। वे अब ट्रंप पर लगाए आरोपों को औपचारिक रूप से पढ़ेंगे। 
विज्ञापन


सीनेट को ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भेजने से पहले प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने आरोपों पर हस्ताक्षर किए। पेलोसी ने कहा, हमारे लिए यह एक दुखद और बेहद त्रासदीपूर्ण है कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने, अपने पद की शपथ का उल्लंघन करने और चुनाव की सुरक्षा को खतरे में डालने के कदम उठाए। उन्होंने कहा, आज हम इतिहास बनाएंगे। इस पर राष्ट्रपति को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाभियोग अदालत में तब्दील होगी सीनेट

अमेरिकी संसद का उच्च सदन (सीनेट) अब महाभियोग अदालत में तब्दील हो जाएगा। अमेरिकी संविधान के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स मुकदमे की अध्यक्षता करेंगे और उन सभी सीनेटरों को निष्पक्ष न्याय देने की शपथ दिलाएंगे जो ज्यूरी के सदस्य की भूमिका निभाएंगे। सीनेट के नेता मिच मैककॉनेल ने कहा कि सुनवाई मंगलवार से शुरू की जाएगी।

दो हफ्ते से ज्यादा नहीं चलेगा केस : ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम को उम्मीद है कि सीनेट में मुकदमा दो सप्ताह से ज्यादा नहीं चलेगा और राष्ट्रपति जल्द ही बरी हो जाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह मुकदमा बिल क्लिंटन के विरुद्ध 1999 में और एंड्रयू जॉनसन के खिलाफ 1868 में चले महाभियोग से भी बहुत कम अवधि का होगा। लेकिन नए साक्ष्यों के चलते सीनेटरों पर दबाव है कि वे आगे और गवाहों के बयान लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed