आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र: भाजपा नहीं बनाएगी सरकार, राज्यपाल ने शिवसेना को बुलाया
महाराष्ट्र में रविवार को सियासी घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला। भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शाम को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने से इनकार कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राहत: आज और कल ऑड-ईवन से छूट, 550वें प्रकाश उत्सव के कारण लिया गया फैसला
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के चलते सोमवार व मंगलवार को ऑड-ईवन से छूट रहेगी। दो दिन के लिए ऑड-ईवन न होने से दिल्ली में निजी वाहनों मालिकों को राहत तो मिलेगी
निचली अदालतों में आज से फिर ठप होगा काम, बेनतीजा रही एलजी संग वकीलों की बैठक
तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को वकीलों और पुलिसवालों के बीच बवाल ने फिर तूल पकड़ लिया है। रविवार को दिल्ली बार के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल से मुलाकात की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कर्नाटक में आज से आचार संहिता लागू, 15 सीटों पर उपचुनाव पांच दिसंबर को
कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 से 18 नवंबर तक चलेगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने रविवार को बताया कि इसके साथ ही सोमवार से चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर में आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, हटाई गई धारा 144
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सोमवार 11 नवंबर को सभी स्कूल और कॉलेज खुल जाएंगे। जम्मू संभाग से धारा 144 पूरी तरह से हटा ली गई है। हालांकि सुरक्षा बलों की तैनाती अभी रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बंगाल के बाद 'बुलबुल' तूफान ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत, भारत में नौ की मौत
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान बुलबुल शनिवार देर रात पश्चिम बंगाल के समुद्री तट से टकराया। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं की चपेट में आने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्लीः सरकारी अस्पतालों में नर्सों का प्रदर्शन आज से, 15 को हड़ताल
सोमवार से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नर्सों का विरोध-प्रदर्शन शुरू होगा, जबकि 15 नवंबर को 24 घंटे की हड़ताल की जाएगी। दिल्ली नर्सेज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से नर्सों की विभिन्न मांगों को सरकार के सामने उठाया जा रहा है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर