फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biennial elections to Maha Legislative Council results: BJP wins 2 and NCP wins 1

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 6 सीटों पर मतगणना, बीजेपी-शिवसेना ने जीतीं दो-दो सीटें

Thu, 24 May 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 24 May 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Biennial elections to Maha Legislative Council results: BJP wins 2 and NCP wins 1
विधान परिषद

महाराष्ट्र विधान परिषद की छह सीटों पर मंगलवार को हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा और शिवसेना ने दो-दो सीटें जीतीं है वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के खाते में 1 सीट गई है। सूत्रों के मुताबिक बीड स्थानीय निकाय सीट पर मतगणना चुनाव आयोग ने रोक दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि स्थानीय निकायों से महाराष्ट्र विधान परिषद की छह सीटों पर मतदान हुए थे। राकांपा के तीन, भाजपा के दो और कांग्रेस के एक एमएलसी का राज्य के उच्च सदन में कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद इस चुनाव की जरूरत पड़ी थी। उस्मानाबाद-बीड-लातूर, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, नासिक, परभानी-हिंगोली, वर्धा-चंद्रापुर-गढ़चिरौली और अमरावती सीट पर चुनावी मुकाबले पर सबकी नजरें हैं। दरअसल, इस सीट पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे (भाजपा) और उनके करीबी रिश्तेदार धनंजय मुंडे (राकांपा) के बीच मुकाबला है। धनंजय परिषद में विपक्षी नेता हैं। भाजपा और शिवसेना तीन- तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी।
विज्ञापन

 


महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं। इसमें राकांपा के 23 सदस्य हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 19, भाजपा के 18, शिवसेना के 9, पीआरपी और लोकभारती के 1-1 सदस्य हैं। विधान परिषद में विपक्ष का बहुमत होने से सभापति पद राकांपा और उपसभापति पद कांग्रेस के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed