फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhupender Yadav says Countries historically responsible for climate change cannot stall India development

जलवायु परिवर्तन पर भारत की टूक: 'जिम्मेदार देश हमारे विकास को नहीं रोक सकते', भूपेंद्र यादव ने कही यह बात

Tue, 28 Mar 2023 07:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 28 Mar 2023 07:13 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के लिए ऐतिहासिक रूप से जिम्मेदार देश यह तय नहीं कर सकते कि भारत अपनी आबादी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग कैसे करे।

विज्ञापन
Bhupender Yadav says Countries historically responsible for climate change cannot stall India development
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के ऐतिहासिक रूप से जिम्मेदार देश भारत के विकास को नहीं रोक सकते। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। वे ट्रेड एसोसिएशन एसोचैम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र है। 

विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार देशों पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि जब हम जीवाश्म ईंधन के उपयोग को रोकने के बारे में बात करते हैं ... हम कहते हैं कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जो अतीत में अपने विकास के लिए ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन करते थे, वे हमें अपने विकास को रोकने के लिए कह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम जलवायु परिवर्तन और जलवायु न्याय दोनों में भरोसा करते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के लिए ऐतिहासिक रूप से जिम्मेदार देश यह तय नहीं कर सकते कि भारत अपनी आबादी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग कैसे करे। मंत्री ने कहा कि भारत पूरी आबादी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना चाहता है और उनके जीवन में बदलाव लाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में भूपेंद्र यादव ने कहा कि वैश्विक आबादी के 17 प्रतिशत लोग भारत में रहते हैं, बावजूद इसके वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में हमारी हिस्सेदारी केवल 4 प्रतिशत है। 

इसे भी पढ़ें- Report: जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक जोखिम वाले दुनिया के टॉप-50 राज्यों में भारत के नौ, यूपी-पंजाब पर खतरा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed