फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhujbal wrote letter to cm frome prison

भुजबल ने जेल से लिखा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र

Fri, 08 Apr 2016 05:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो / अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 08 Apr 2016 05:17 AM IST
विज्ञापन
Bhujbal wrote letter to cm frome prison
छगन भुजबल

नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाला, आय से अधिक संपत्ति व मनी लांड्रिंग सहित 11 मामलों में जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने आर्थर रोड जेल से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


यह पत्र उन्होंने अपने हाथ से लिखा है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से नासिक जिले की एक जल परियोजना को शुरू करने का अनुरोध किया है। भुजबल नासिक जिले की येवला सीट से विधायक है। उन्होंने पत्र के जरिये फडणवीस से मांजरपाड़ा जल परियोजना के मार्ग परिवर्तन कार्य को शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री और एनसीपी नेताओं को लिखे पत्र में कहा है कि साल 2014-2015 में इस मद में 70 करोड़ रुपये निधि उपलब्ध होने के बावजूद यह जल परियोजना अक्तूबर 2014 से अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना के माध्यम से नासिक जिले के गुजरात सीमा के तराई क्षेत्र में पश्चिम की तरफ बहने वाली नदियों और अरब सागर में बह जाने वाले 845 मैट्रिक घन फुट पानी को रोककर इसे गोदावरी नदी की तरफ मोड़ा जाना है।

इसमें से 100 मैट्रिक घन फुट पानी स्थानीय इस्तेमाल के लिए रिजर्व रखा जाना है। इस पानी को गोदावरी तक लाने के लिए 8.86 किमी लंबी टनल बनाई जा रही है। 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। सिर्फ सिंचाई घोटाले की राज्य स्तरीय टेक्निकल समिति की रिपोर्ट में शामिल होने के कारण यह काम बंद है।

भुजबल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि इस घोटाले की जांच के लिए बनाई गई विशेष समिति की रिपोर्ट 19 दिसंबर 2015 को सरकार को प्राप्त हो गई है। यह काम पूरा होने से गुजरात की ओर बहने वाला पानी रुक जाएगा, जिससे उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई भागों के किसानों को भारी मात्रा में पानी उपलब्ध होगा।


इसके अलावा भुजबल ने अपने विधान सभा क्षेत्र की योजनाओं को पूरा करने का भी अनुरोध किया है। भुजबल 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में है। उनके साथ उनके भतीजे समीर भुजबल भी न्यायिक हिरासत में है। दोनों चाचा-भतीजे मुंबई की आर्थर रोड जेल में है, लेकिन दोनों अलग-अलग बैरक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed