फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhujbal-Peter sharing cell and tiffin

एक सेल और डिब्बा साझा कर रहे भुजबल और पीटर 

Tue, 05 Apr 2016 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 08:49 PM IST
सार

  • छगन भुजबल के पीडब्‍ल्यूडी मंत्री होते हुए दफ्तर की जगह पर सुरक्षित सेल बनाया गया था
  • छगन के साथ 7-8 अन्य कैदी और

विज्ञापन
Bhujbal-Peter sharing cell and tiffin
पीटर-छगन

विस्तार

वर्ष 2008 में जब छगन भुजबल ने पीडब्‍ल्यूडी मंत्री होते हुए आर्थर रोड जेल में दफ्तर की जगह पर सुरक्षित सेल बनाया गया था तब बैरक नंबर 12 का जन्म हुआ। इस सेल में केवल 26/11 आतंकी हमले का दोषी अजमल कसाब को रखने के लिए बनाया गया था।

विज्ञापन


कसाब को नवंबर 2012 फांसी दी गयी इसके बाद से इस सेल को कई हिस्सों में विभाजित कर दिया गया। अब हवाला मामले में 17 मार्च से भुजबल जेल में हैं और उन्हें इसी सेल में रखा गया है। उनका साथ इस सेल में मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी दे रहे हैं। पीटर शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन


भुजबल सेल में पीटर के घर से बना खाना बांटकर खाते हैं। भुजबल ने कोर्ट में घर का खाना मुहैया कराए जाने की अर्जी लगायी थी जिसे उसने खारिज कर दिया। वहीं कोर्ट ने पीटर को इजाजत दे दी है। इसी सेल में अबतक रमेश कदम जोकि एनसीपी के ही नेता हैं रखा गया था। कदम 132 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छगन के साथ 7-8 अन्य कैदी और

Bhujbal-Peter sharing cell and tiffin
छगन भुजबल

जेल के खाना खाने के अपने ही नियम हैं यहां दोपहर का भोजन 11 बजे और रात का भोजन पांच बजे दिया जाता है। जेल का खाने का समय रईस कैदियों को नहीं भाता है और जिनको घर से खाना खाने की इजाजत होती है उनका खाना दोपहर का सुबह 10 बजे और रात का शाम पांच बजे तक पहुंचाना होता है और छह बजे के बाद किसी को खाना खाने की इजाजत नहीं होती है।

इस सेल की बात की जाए तो ये एक हाई प्रोफाइल सुरक्षित सेल है जो‌कि आम कैदियों की सेल से दूरी पर बनायी गयी है। इस समय आर्थर रोड जेल में 2400 कैदियों को रखा गया है जोकि अलग-अलग गैंग से ताल्लुक रखते हैं। स्पेशल आईजीपी प्रिसन बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि छगन भुजबल सेल नंबर 12 में रखे गये हैं और उस सेल में उनके अलावा सात-आठ कैदी और रखे गए हैं।

वहीं छगन के भतीजे समीर जोकि इसी मामले में गिरफ्तार किए गए थे को घर का खाना खाने की इजाजत मिल गयी है। उन्हें अपने अंकल से दूर अंडा सेल में रखा गया है। समीर के साथ साकीनाका रेप केस में गिरफ्तार पुलिस अफसर उनका साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed