{"_id":"5a26e3444f1c1b97678bfdd7","slug":"bhujbal-assets-seize-worth-rs-20-crores-in-case-of-money-laundering","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लांड्रिंग मामले में भुजबल की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनी लांड्रिंग मामले में भुजबल की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क
एजेंसी / मुंबई
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
छगन भुजबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल और अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 20.41 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का नया आदेश जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के मंडलीय कार्यालय की ओर से कहा गया कि एजेंसी ने मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनयम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत संपत्ति को अंतरिम तौर पर कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
एजेंसी ने कहा कि 20.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के नए आदेश के साथ ही इस मामले में कुल 178 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। एजेंसी द्वारा पिछले साल गिरफ्तार किए जाने के बाद से पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता भुजबल जेल में है। भुजबल के बेटे एवं एनसीपी विधायक पंकज और उनके भतीजे समीर भी इस मामले में आरोपी हैं।
पढ़ें- भुजबल ने जेल से लिखा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक राज्य में लोक निर्माण विभाग का मंत्री रहने के दौरान छगन भुजबल को मिली रकम को सफेद बनाने के लिए भुजबल परिवार ने कथित तौर पर साजिश रची थी। भुजबल पर लगे मनी लांड्रिंग के आरोप दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के निर्माण और मुंबई में कलिना में जमीन हड़पने के मामलों से जुड़े हैं।