फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhima Koregaon Case: Accused Varavara Rao admitted to JJ Hospital in Mumbai last night

भीमा कोरेगांव मामला: वरवरा राव को जेल में आया चक्कर, मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Jul 2020 11:04 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jul 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Bhima Koregaon Case: Accused Varavara Rao admitted to JJ Hospital in Mumbai last night
वरवरा राव (फाइल फोटो)
भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी वरवरा राव को तलोजा जेल में चक्कर आने की शिकायत के बाद कल रात मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राव मुंबई के बाहरी इलाके की तलोजा जेल में बंद हैं उन्हे भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस मामले में राव 11 अन्य राजनीतिक कैदियों में से एक हैं। उन पर आरोप है कि वह प्रतिबंधित माओवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे। आलोचकों का कहना है कि राव, एक प्रसिद्ध तेलुगु बुद्धिजीवी, कवि और प्रोफेसर हैं, और मौजूदा राजनीतिक सत्ता के आलोचक होने के कारण उन पर जुल्म किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीमा कोरेगांव हिंसा में पुणे पुलिस ने किया एफबीआई की मदद लेने का फैसला 


इससे पहले, राव ने जमानत के लिए सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 80 वर्षीय राव ने कोर्ट को बताया कि उनकी तबीयत खराब हो रही है और उन्हें कोरोना संक्रमण का भी खतरा है। इसके अलावा राव ने कोर्ट से जेल प्रशासन को उनका मेडिकल रिकॉर्ड भी पेश करने का निर्देश देने की मांग की।

राव ने अपने वकील आर सत्यनारायण अय्यर के जरिए दो याचिकाएं दाखिल की। पहली में 26 जून को विशेष एनआईए अदालत द्वारा उनकी जमानत को खारिज किए जाने को चुनौती दी गई और दूसरे में तलोजा जेल से मेडिकल रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश देने की मांग की। राव पिछले दो साल से जेल में बंद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed