{"_id":"5be94eaabdec227eda031a23","slug":"bhel-has-fully-commissioned-the-120-mw-pulichintala-hydro-electric-project-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल ने तेलंगाना में 120 मेगावाट क्षमता की पनबिजली इकाई चालू की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भेल ने तेलंगाना में 120 मेगावाट क्षमता की पनबिजली इकाई चालू की
भाषा, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Nov 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने तेलंगाना में पुलिचिंतला पनबिजली परियोजना की 30 मेगावाट क्षमता की चौथी और अंतिम इकाई चालू कर दी है। इसके साथ 120 मेगावाट क्षमता (30-30 मेगावाट की चार इकाई) की इकाइयां पूरी तरह चालू हो गयी है।
विज्ञापन
कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भेल ने इससे पहले, 30-30 मेगावाट की तीनों इकाई चालू की थी। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में स्थित यह परियोजना तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड( टीएसजीईएनसीओ) ने कृष्णा नदी पर लगायी है। पुलिचिंतला पनबिजली परियोजना से गैस उत्सर्जन में कमी आएगी और कम कार्बन उत्सर्जन वाले विकास रास्ते को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार परियोजना के लिये उपकरण भेल के भोपाल, झांसी, रूद्रपुर और बेंगलुरू स्थित कारखानों में बनायी और आपूर्ति की गयी। भेल ने तेलंगाना में अबतक कुल 1,073 मेगावाट क्षमता की पनबिजली परियोजनाएं चालू कर चुकी है।
विज्ञापन