{"_id":"5b20b4ac4f1c1bb0318b68c4","slug":"bhayyuji-maharaj-received-7-calls-on-his-mobile-on-monday-and-he-returned-to-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किसने किए भय्यूजी के मोबाइल पर 7 कॉल, महाराष्ट्र जा रहे थे और आधे रास्ते से लौट आए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आखिर किसने किए भय्यूजी के मोबाइल पर 7 कॉल, महाराष्ट्र जा रहे थे और आधे रास्ते से लौट आए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
भय्यूजी महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने व्यक्तित्व को लेकर हमेशा चर्चा में रहनेवाले भय्यूजी महाराज की मौत भी चर्चा का विषय बन गई। दूसरी पत्नी और बच्ची के बीच की कलह ने उन्हें इतना तनावग्रस्त कर दिया कि उन्होंने जिंदगी से ही नाता तोड़ लिया। राजा की तरह जीने वाले इस महाराज की मौत भी कई राज का दस्तावेज बन गई। परिवार के झगड़े, समर्थकों का दुख तो ज्यों का त्यों है, केवल भय्यूजी नहीं हैं।
कॉल आने पर लोगों को गाड़ी से उतारकर अकेले में की बात
भय्यूजी महाराज की खुदकुशी मामले की जांच में कई पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि भय्यूजी महाराज सोमवार को इंदौर से महाराष्ट्र जाने के लिए निकले थे। सेंधवा पहुंचते ही उनके मोबाइल पर सात बार कॉल आए। कॉल आते ही गाड़ी में मौजूद लोगों को उतारकर उन्होंने अकेले में बात की थी। मोबाइल पर बात खत्म होने के बाद उन्होंने गाड़ी सेंधवा से वापस घुमवा दी और इंदौर लौट आए।
मंगलवार को पुलिस ने भय्यूजी महाराज के साथ महाराष्ट्र जा रहे लोगों से पूछताछ की। लेकिन सभी ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि किसका फोन आ रहा था। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है। कई मौकों पर पत्नी की फटकार और बेटी की जिद के कारण वे रूआंसे से हो जाते थे।