फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NASSCOM India becomes a leading global technology partner, surpasses America in AI News In Hindi

इंडिया की तकनीकी ताकत: वैश्विक प्रौद्योगिकी का अग्रणी भागीदार बना भारत, एआई में अमेरिका को पछाड़ा

Fri, 21 Mar 2025 07:07 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 07:07 AM IST
सार

नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने कहा कि वैश्विक प्रतिभा केंद्र के रूप में भारत की ताकत बढ़ रही है। प्रौद्योगिकी अधिक तेजी से अर्थव्यवस्थाओं को आकार दे रही है। उन्होंने कहा कि एक और बात जो भारत को व्यापक वैश्विक तकनीकी तंत्र में महत्वपूर्ण भागीदार बनाती है।

विज्ञापन
NASSCOM India becomes a leading global technology partner, surpasses America in AI News In Hindi
AI Tool - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत वैश्विक प्रौद्योगिकी के लिए पसंदीदा भागीदार बना हुआ है। ऐसा कोई उद्योग या देश नहीं है, जो बिना तकनीकी की अग्रणी भूमिका के आगे बढ़ रहा हो। ये सभी प्रौद्योगिकी से संचालित होते रहे हैं। नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने कहा कि वैश्विक प्रतिभा केंद्र के रूप में भारत की ताकत बढ़ रही है। प्रौद्योगिकी अधिक तेजी से अर्थव्यवस्थाओं को आकार दे रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Oil Import: तेल खरीद पर भारत का बड़ा कदम, अमेरिका के दबाव के बावजूद राष्ट्रीय हित को रखा सबसे ऊपर
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक और बात जो भारत को व्यापक वैश्विक तकनीकी तंत्र में महत्वपूर्ण भागीदार बनाती है, वह इसका संपन्न स्टार्टअप और नवाचार तंत्र है। 34,000 से अधिक प्रौद्योगिकी और 3,600 डीप टेक स्टार्टअप के साथ देश की बुनियादी स्थिति मजबूत हैं। एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीकी अच्छी तरह से स्थापित हैं। उन्होंने कहा, 2026 में आईटी उद्योग का मूल्यांकन 300 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा। यह 58 लाख को रोजगार देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- भारत को मिलेगा अपना इंटरनेट ब्राउजर: वैष्णव बोले- सरकार डिजिटल समाधानों के लिए प्रतिबद्ध

भारत एआई कौशल में अमेरिका से भी आगे
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, भारत का ‘सभी के लिए एआई’ मंत्र ठोस बुनियाद पर आधारित है। उद्योग जगत को वैश्विक कौशल राजधानी के रूप में भारत की स्थिति का लाभ उठाने के लिए अनुसंधान और विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा, भारत विश्व की कौशल राजधानी है। एआई कौशल पैठ में भारत दुनिया में नंबर एक है। एआई कौशल सूचकांक में अमेरिका और जर्मनी से भी आगे है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed