{"_id":"57259bc84f1c1b57035cce9a","slug":"bhartiya-janata-party-s-allegation-on-congress-president-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता घूसकांड: भाजपा का दावा, सोनिया ने नहीं मानी थी पूर्व रक्षा मंत्री की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगस्ता घूसकांड: भाजपा का दावा, सोनिया ने नहीं मानी थी पूर्व रक्षा मंत्री की बात
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 May 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा है सोनिया गांधी पर आक्रामक
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि वे अगस्ता घूसकांड से जुड़े सारे तथ्य सिलसिलेवार ढंग से बताएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार को इस मुद्दे पर संसद में बयान भी देंगे।
विज्ञापन
I will give all details including documents about #AgustaWestland chopper deal before Parliament on May 4: Defence Minister Manohar Parrikar
— ANI (@ANI_news) May 1, 2016विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में दावा किया है कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील पर पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को आपत्ति थी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नहीं मानी।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव के अनुसार हेलीकॉप्टर के इटली में फील्ड ट्रायल होने पर एंटनी ने आपत्ति जताई थी और वे चाहते थे की फील्ड ट्रायल भारत में हो। उन्हें इटली में होने वाले फील्ड ट्रायल में गड़बड़ी की आशंका थी।
भाजपा प्रवक्ता की मानें तो एंटनी की आपत्ति को कांग्रेस में ध्यान नहीं दिया गया और देश से बाहर ट्रायल करने का आदेश प्रदान कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एंटनी की आपत्ति को नजर अंदाज करने के पीछे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अहमद पटेल थे। गौरतलब है कि भाजपा शुरु से ही इस मामले में कांग्रेस और खास तौर से सोनिया गाांधी पर आक्रामक रही है।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उन्हें अगस्ता घूसकांड में कुछ नए सबूत मिले हैं। इनके आधार पर एयरफोर्स के पूर्व चीफ एसपी त्यागी को जांच से गुजरना पड़ेगा।
Former Air Force Chief SP Tyagi will be confronted with new evidence and documents obtained by CBI: CBI Sources #AgustaWestland
— ANI (@ANI_news) May 1, 2016