फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharatiya janata party statement on new government formation in jammu and kashmir

'पीडीपी की कोई नई शर्त नहीं स्वीकारी गई'

Thu, 24 Mar 2016 10:11 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Thu, 24 Mar 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
bharatiya janata party statement on new government formation in jammu and kashmir

भाजपा ने बुधवार को कहा कि उसने पीडीपी की किसी नई शर्त को स्वीकार नहीं किया है। भाजपा ने यह कहते हुए गेंद महबूबा के पाले में डाल दी कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए अगला कदम पीडीपी को उठाना है। भाजपा के महासचिव राम माधव का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महबूबा की हुई बैठक के एक दिन बाद आया है। इस बैठक को महबूबा ने ‘काफी सकारात्मक और अच्छा’ बताया था।

विज्ञापन


इसके बाद इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं की सरकार बनाने की उनकी बातचीत महीनों बाद पटरी पर आ गई है। माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री और महबूबा के बीच मैत्रीपूर्ण बातचीत हुई और इस दौरान विशेष मुद्दों पर चर्चा नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में महबूबा ने भी कोई शर्त नहीं रखी।
विज्ञापन


मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की मृत्यु के बाद भाजपा और पीडीपी के गठबंधन उतार-चढ़ाव से गुजरा था क्योंकि माना जाता है कि सईद की बेटी महबूबा ने कुछ राजनीतिक और आर्थिक मसलों पर केंद्र सरकार से आश्वासन मांगा था जो उनकी पार्टी के एजेंटा से जुड़ा था। भाजपा ने कहा है कि वह ‘गठबंधन के एजेंडा’ के प्रति प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed