मिशन 2017 के लिए भाजपा हो रही तैयार, महेश शर्मा और वी के सिंह ने दिए टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिये युवाओं में पैठ बढ़ाने की तैयारी की है। पार्टी की सोशल मीडिया टीम को एक्टिव कर दिया गया है। युवाओं और किसानों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने में सोशल मीडिया किस तरह से कारगर साबित हो सकती है, इस पर शनिवार को यहां एक होटल में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यशाला में विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। कहा कि सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत का फायदा उठाएं। यह आम जन तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है।
तीन सत्रों में हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने एक सर्वे को आधार बनाकर बताया कि गांव के 75 प्रतिशत युवा (18-30) सोशल मीडिया से जुड़े हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री के एक ऐप का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें कैसे एक व्यक्ति कम्यूनिटी बनाता है और फिर कम्यूनिटी से जुड़े अन्य लोग भी एक-एक कम्यूनिटी बनाते हैं और यह लंबी चेन बनती चली जाती है, इस पूरी प्रक्रिया को बताया-समझाया गया है। इस दौरान 1443 गांवों के विद्युतीकरण, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना आदि की सफलता से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए गए। आह्वान किया गया कि सोशल मीडिया के जरिये प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया एक स्वतंत्र मंच है। यहां ऐसी चीजें देनी चाहिए जो जनता को गुड फील कराएं। आईटी सेल के कार्यकर्ताओं से कहा कि भले ही संदेश एक जाए पर क हने का तरीका अलग-अलग होना चाहिए। उन्होंने किसानों और युवा वर्ग से जुड़ी योजनाओं पर फोकस करने का सुझाव दिया। कहा कि जो पार्टियां खुद को दलितों का हितैषी बता रही हैं, वह सब महज अपनी रोटी सेंक रही हैं। समापन सत्र में जनरल वीके सिंह के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए।