{"_id":"5a1c9d4c4f1c1ba12d8b518b","slug":"bharatiya-janata-party-is-engaged-in-making-narendra-modi-versus-other-in-gujarat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव को मोदी बनाम अन्य बनाने में जुटी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव को मोदी बनाम अन्य बनाने में जुटी भाजपा
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Nov 2017 04:48 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव में किसानों की नाराजगी और युवा तिकड़ी अल्पेश-जिग्नेश-हार्दिक की चुनौती से पार पाने के लिए भाजपा की आखिरी और सबसे भरोसेमंद उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसके लिए वह चुनाव को मोदी बनाम अन्य करने में पूरी तरह से जुट गई है।
विज्ञापन
सियासी जंग को मोदीमय करने के लिए खुद प्रधानमंत्री सरकार और संगठन के साथ मैदान में उतर गए हैं। किसान राज्य की भाजपा सरकार से बेहद नाराज हैं। पटेल आंदोलन से निपटने में हुई चूक के कारण हार्दिक पार्टी के लिए चुनौती बन गए हैं।
विज्ञापन
आंदोलनों के सहारे अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी ने अपने समुदायों में सरकार के खिलाफ असंतोष पैदा करने में कामयाब हुए हैं। भाजपा के लिए संतोष की बात यह है कि मोदी का असर लोगों पर अब भी पहले की तरह कायम है। यही वजह है कि पार्टी ने राज्य सरकार की उपलब्धियां, गुजरात मॉडल की चर्चा से परहेज बरतते हुए पूरी लड़ाई को मोदी बनाम अन्य बनाने के लिए सारी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
बड़े नेताओं को उतारा
चुनाव को मोदीमय बनाने के लिए रविवार को राज्य की सभी 182 सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों-संगठन के अध्यक्ष समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लोगों के बीच पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुना। साथ ही पीएम की हर जिले में कम से कम एक रैली के आयोजन का फैसला हुआ है। सोमवार को चारों रैलियों में मोदी ने भाषण को खुद पर केंद्रित रखा।
निर्विवाद नेता
प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2002 में गोधरा के बाद हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद निर्विवाद रूप से सबसे बड़े नेता बनकर उभरे। रणनीतिकारों का कहना है कि उनके साथ राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और विकास अपने आप जुड़ जाता है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोगों का उन पर भरोसा बना हुआ है।