फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Ratna Karpoori Thakur: Social Media Reactions including PM Modi Political leaders Know All Updates

'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर: PM मोदी बोले- हाशिये पर पड़े लोगों के लिए मसीहा थे जननायक; जानें और किसने क्या कहा

Tue, 23 Jan 2024 08:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 23 Jan 2024 08:47 PM IST
सार

'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा पर पीएम मोदी समेत भाजपा और बिहार के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। सबने इसे पिछड़ों और दलित-वंचितों का सम्मान बताया। यहां पढ़ें किसने क्या प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
Bharat Ratna Karpoori Thakur: Social Media Reactions including PM Modi Political leaders Know All Updates
पीएम मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार ने मरणोपरांत उन्हें यह सम्मान देने की घोषणा हुई है। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों के बड़े हिमायती के रूप में जाना जाता है। इस घोषणा के बाद कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन


क्या बोले- कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर 
कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने कहा कि मैं सरकार को यह फैसला लेने के लिए बिहार के 15 करोड़ लोगों की ओर से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि 36 साल का इंतजार खत्म हुआ है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बताया हाशिये पर पड़े लोगों के लिए मसीहा
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्मशती मना रहे हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर पड़े लोगों के लिए पुरोधा और समानता और सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का एक प्रमाण है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान की उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश कुमार बोले- केंद्र का निर्णय सही
वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने भी केंद्र के इस निर्णय की सहारना की। उन्होंने कहा कि केंद्र का यह निर्णय सही है। जेडीयू की सालों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस निर्णय से दलितों, वंचितों और पिछड़ों को खुशी होगी। ये सम्मान सकारात्मक भाव पैदा होगा। 

अखिलेश बोले- पीडीए की एकता फलीभूत हो रही
वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत घोषित भारत रत्न दरअसल 'सामाजिक न्याय' के आंदोलन की जीत है, जो दर्शाती है कि सामाजिक न्याय व आरक्षण के परंपरागत विरोधियों को भी मन मारकर अब पीडीए के 90% लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ रहा है। पीडीए की एकता फलीभूत हो रही है।'

'कर्पूरी ठाकुर जी ने आजीवन समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए काम किया'- राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस सम्मान के लिए केंद्र सरकार और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सराहमा की है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, 'बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के जनक माने जाने वाले, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत सरकार द्वारा 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने के निर्णय की मैं भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हर्ष की अभिव्यक्ति करता हूं। कर्पूरी ठाकुर जी ने आजीवन समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए काम किया। उनसे ही प्रेरणा लेते हुए मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अति पिछड़ा और अति दलित वर्ग के कल्याण के लिए आरक्षण की सुविधा देने का कानून बनाया था। कर्पूरीजी को भारत रत्न देने का निर्णय सामाजिक समरसता एवं गरीब कल्याण के विचार का और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान का सम्मान है। इस निर्णय के लिए मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद देता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।'

'वह सही मायने में थे हकदार'
कर्पूरी ठाकुर के निजी सचिव रहने के बाद पत्रकारिता में आए बिहार के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर ने कहा- "वह सही मायने में इसके हकदार थे। आज उनके नाम पर जातिगत गोलबंदी भले हो रही हो, वह ऐसा नहीं करते थे। अगड़ा-पिछड़ा का भाव उस हिसाब से नहीं था। उनके मन के आसपास रहने वाले लोग भी अब इस दुनिया में नहीं हैं, वरना यह खुशी और ज्यादा होती। मैं खुश हूं। बिहार खुश है। यह जननायक को वास्तविक हक मिलना है। इसकी प्रतीक्षा उनके निधन के बाद से की जा रही थी।"

कर्पूरी ठाकुर को बहुत पहले ही मिलना चाहिए था भारत रत्न....
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे राजनीतिक और वैचारिक गुरु स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न अब से बहुत पहले मिलना चाहिए था। हमने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज उठाई, लेकिन केंद्र सरकार तब जागी जब सामाजिक सरोकार की मौजूदा बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना करवाई और आरक्षण का दायरा बहुजन हितार्थ बढ़ाया। डर ही सही राजनीति को दलित बहुजन सरोकार पर आना ही होगा।'

केंद्र सरकार को साधुवाद...
बिहार से उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'वंचित, उपेक्षित, उत्पीड़ित और उपहासित वर्गों के पैरोकार, महान समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को 'भारत रत्न' देने की हमारी दशकों पुरानी मांग पूरी होने पर अपार खुशी हो रही है। इसके लिए केंद्र सरकार को साधुवाद।

कांग्रेस जो 60 साल में न कर पाई, मोदी सरकार ने 10 में कर दिखाया...
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षों में वह काम पूरा कर दिया, जो कांग्रेस 60 वर्षों में पूरा नहीं कर पाई थी। मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत में ठाकुर ने कहा, मोदी सरकार ने जो काम किया है उसे जन-जन तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की मुख्य जिम्मेदारी है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। 140 करोड़ लोगों की मांग पूरी हुई। एक बात तो साबित हो चुकी है कि भाजपा देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसने अपनी स्थापना से लेकर आज तक अपनी विचारधारा कायम रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed