फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra: We have to save youth from politics of hate, says Rahul gandhi in Tumkur

Bharat Jodo Yatra: तुमकुर में बोले राहुल, हमें युवाओं को नफरत की राजनीति से बचाना है

Mon, 10 Oct 2022 05:48 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 10 Oct 2022 05:48 AM IST
सार

राहुल ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं, वे नफरत नहीं प्रेम चाहते हैं, वे रोजगार चाहते हैं ताकि अपना, अपने परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकें।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: We have to save youth from politics of hate, says Rahul gandhi in Tumkur
Rahul Gandhi and Sonia Gandhi during Bharat Jodo Yatra - फोटो : Agency

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के 32वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा में रविवार को राहुल के साथ वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और पार्टी के प्रदेश समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए राहुल ने कहा, ये युवा कह रहे हैं कि हमारे प्यारे भारत में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। कुछ साल पहले देश में ऐसा माहौल नहीं था जैसा कि आज है। युवा हमारे देश का भविष्य हैं, वे नफरत नहीं प्रेम चाहते हैं, वे रोजगार चाहते हैं ताकि अपना, अपने परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकें। कुछ राजनीतिक दल नफरत की राजनीति के लिए इन्हें बेरोजगार देखना चाहते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यातना से भरी थी सावरकर की दोहरी कैद, कांग्रेस नेताओं ने जेल में आराम से बिताया समय : इंद्रेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने जेल में यातना से भरी दोहरी उम्रकैद काटी, जबकि कांग्रेस के नेता कैद के दौरान आराम से समय बिताते थे। इंद्रेश ने राहुल गांधी के सावरकर को अंग्रेजों से पेंशन मिलने की बात का जवाब देते हुए यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि देश में अब और मंदिरों को नहीं तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के साथ-साथ धर्मांतरण भी नहीं होना चाहिए क्योंकि यह अमानवीय, असंवैधानिक और ईश्वर विरोधी है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed