फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra resumes from Hingoli district today

Bharat Jodo Yatra Today: महाराष्ट्र के हिंगोली में आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा, अगले हफ्ते गुजरात जाएंगे राहुल

Mon, 14 Nov 2022 03:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Nov 2022 03:07 PM IST
सार

पिछले करीब एक सप्ताह से यात्रा महाराष्ट्र में भ्रमण कर रही है। गत दिवस शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी इसमें शरीक हुए थे। यात्रा का आज 68 वां दिन है। रविवार को एक दिन का अवकाश रखा गया था। सोमवार को यात्रा हिंगोली के कलामनुरी से वाशिम के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra resumes from Hingoli district today
सोमवार सुबह हिगोंली जिले से फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में आगे बढ़ी। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से यात्रा महाराष्ट्र में भ्रमण कर रही है। गत दिवस शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी इसमें शरीक हुए थे। यात्रा का आज 68 वां दिन है। रविवार को एक दिन का अवकाश रखा गया था। सोमवार को यात्रा हिंगोली के कलामनुरी से वाशिम के लिए रवाना हुई। 
 


22 नवंबर को गुजरात में प्रचार करने जाएंगे राहुल
भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी यात्रा से एक दिन का अवकाश लेकर गुजरात पहुंचेंगे। जहां वे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैली कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। कांग्रेस ने अब तक 104 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में यात्रा का दूसरा सप्ताह 
महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा का यह दूसरा सप्ताह है। यह राज्य के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 7 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। यह अब तक छह राज्यों के 28 जिलों का दौरा कर चुकी है।


पं. नेहरु जयंती पर कांग्रेस बांट रही 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया की 600 प्रतियां'
कांग्रेस आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत उनकी पुस्तक 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' की 600 प्रतियां बांट रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि पं. नेहरू की पुस्तक यात्रा में शामिल लोगों को बांटी जाएगी। जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, 'आज भारत जोड़ो यात्रा का 68वां दिन है और नेहरूजी की 133वीं जयंती भी है। हम हिंगोली जिले में हैं और संयोग से उन पर अंग्रेजी और हिंदी में एक के अलावा मराठी में एक अच्छी किताब भी आई है।'  उन्होंने कहा कि विरोधी पं. नेहरू को विकृत और बदनाम करने के प्रयास जारी रखेंगे, लेकिन हम उनके जरिए जनता को प्रेरित करना जारी रखेंगे। पं. नेहरू की प्रासंगिकता 2014 के बाद ही बढ़ी है।

भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में हो सकता है मामूली बदलाव
उधर, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा के रूट में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यदि प्रदेश कांग्रेस कमेटियां चाहेंगी तो मामूली बदलाव हो सकता है। तारीखों में परिवर्तन के बगैर ऐसा किया जा सकता तो ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि हम यात्रा की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। आधी यात्रा हो चुकी है। अब हम उत्तर भारत के मध्य में पहुंच गए हैं। भारी जनसमर्थन मिल रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed