फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Other Song Played instead Of National Anthom Watch VIDEO

Bharat Jodo Yatra: राहुल की मौजूदगी में राष्ट्रगीत की जगह बजा गलत गाना, ट्रोल्स के निशाने पर आए कांग्रेस नेता

Thu, 17 Nov 2022 09:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Nov 2022 09:59 AM IST
सार

महाराष्ट्र में बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के बजाय एक गलत गाना बजने का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Other Song Played instead Of National Anthom Watch VIDEO
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के वासिम में बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के बजाय एक गलत गाना बजने का वीडियो वायरल हो गया। इस गलती के लिए भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया है और ट्वीट किया कि राहुल का कॉमेडी सर्कस। तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा कि राहुल गांधी, यह क्या है?

विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
दरअसल, महाराष्ट्र के वासिम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और कुछ कांग्रेस नेता एक मंच पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने बगल में खड़े नेताओं से राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहा लेकिन गलती से कुछ और गाना बजने लगा। लगभग पांच सेकेंड तक तो राहुल गांधी सावधान मुद्रा में खड़े रहे लेकिन फिर उन्हें जैसे ही एहसास हुआ कि गलत गाना बज रहा है तो फौरन उन्होंने नेताओं को रोक दिया और राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहने लगे। हालांकि, राहुल के कहने के बावजूद भी कुछ नेता उनकी बातों को नहीं समझ पा रहे थे।
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रोल्स और भाजपा नेताओं के निशाने पर आए राहुल गांधी
भाजपा नेता नितेश राणे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल का कॉमेडी सर्कस। वहीं भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा कि राहुल गांधी, यह क्या है? वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी राहुल गांधी का मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह नेपाल का राष्ट्रगान है? एक अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल को 5 सेकंड से ज्यादा समय  यह समझने में कि यह गलत गाना बजा है। रामेश्वर सनातनी नाम के यूजर ने लिखा कि इनलोगों पर गलत  राष्ट्रगीत गाने और इसके अपमान के लिए केस दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed