फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Assam CM Himanta Biswa said Rahul Gandhi should try to integrate Pak Bangladesh with India

Bharat Jodo Yatra: सीएम हिमंत बिस्वा का पलटवार, बोले-राहुल गांधी को भारत में पाक-बांग्लादेश को मिलाना चाहिए

Wed, 07 Sep 2022 11:23 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 11:23 PM IST
सार


कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत हो गई है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होते हुए श्रीनगर में समाप्त होगी। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Assam CM Himanta Biswa said Rahul Gandhi should try to integrate Pak Bangladesh with India
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : एएनआई

विस्तार


विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत हो गई है। कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होते हुए श्रीनगर में समाप्त होगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पलटवार किया है। हिमंत बिस्वा ने कहा कि भारत का बंटवारा 1947 में हो गया था। राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए, देश में यात्रा करने से क्या होगा। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 'शताब्दी की कॉमेडी' है क्योंकि देश एक है। 1947 में कांग्रेस ने ही भारत के टुकड़े किए थे। पाकिस्तान के बाद में बांग्लादेश भी आस्तित्व में आया। उन्होंने कहा, "देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक, सिलचर से सौराष्ट्र तक एक है। 1947 में पाकिस्तान के निर्माण के साथ देश का विभाजन हुआ था। अगर राहुल गांधी को अपने पूर्वजों द्वारा बनाई गई समस्या के लिए कोई खेद है या क्षमा चाहते हैं, तो उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश को भारत में शामिल कराने का प्रयास करना चाहिए। 
विज्ञापन


उधर, असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा कि वर्ग, जाति और धर्म के आधार पर बंटे लोगों को एकजुट करने के लिए इस यात्रा की शुरूआत की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब से सरमा असम के मुख्यमंत्री बने हैं, तभी से पड़ोसी राज्यों के साथ हिंदुओं, मुसलमानों और आदिवासी के अलावा गैर-आदिवासियों के बीच कई संघर्ष हुए हैं। बोरा ने कहा कि असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच देश की एकता को मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर मुद्दे को उलझाया
यूपी के पूर्व मंत्री भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश का विभाजन किया और जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उलझाकर रखा। कांग्रेस दोबारा भारत को बांटने का प्रयास कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed