फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra Updates rahul gandhi on agniveer yojna central government congress leaders

Maharashtra: 'चीन में दी जाती है तीन-चार साल की ट्रेनिंग', राहुल ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा

Wed, 13 Mar 2024 02:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Mar 2024 02:31 PM IST
सार

राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने दूसरे भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है, क्योंकि पहली यात्रा के दौरान उन्होंने जितने किसानों, युवाओं और महिलाओं से मुलाकात की थी, उन सभी ने बताया कि हिंसा और नफरत का कारण अन्याय है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra Updates rahul gandhi on agniveer yojna central government congress leaders
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 60वां दिन है। महाराष्ट्र के दोंडाइचा में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चीनी सैनिकों के साथ अग्निवीरों की तुलना करने के साथ अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार से सवाल भी किए। उन्होंने बताया कि चीनी सैनिकों को आधुनिक हथियार चलाने के लिए तीन-चार साल की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने पूछा, "अगर हमारे अग्निवारों को सिर्फ छह महीने की ट्रेनिंग दी जा रही है तो क्या वे चीनी सेना का सामना करने में सक्षम होंगे? आप सोच सकते हैं कि यहां क्या हो रहा है? हमारे अग्निवीर बिना ट्रेनिंग के उनके सामने जाएंगे और अपनी जान दे देंगे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया जाएगा।"
विज्ञापन


राहुल गांधी ने आगे कहा, "हमारे दूसरे भारत जोड़ो यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ा है। क्योंकि पहली यात्रा के दौरान हमने जितने किसानों, युवाओं और महिलाओं से मुलाकात की थी, उन सभी ने बताया कि हिंसा और नफरत का कारण अन्याय है। प्रतिदिन 90 फीसदी भारतीयों को अन्याय का सामना करना पड़ता है। मुझे नहीं पता कि इसके बारे में आप लोगों को मालूम है या नहीं, लेकिन भारत में 22 लोगों की संपत्ति, 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के बराबर है।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा का समापन 17 मार्च को महाराष्ट्र में होने वाला है। इस यात्रा के दौरान अब तक राहुल गांधी असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार जैसे कई हिंदी भाषी प्रदेशों को कवर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed