फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nyay Yatra: दो दिन के विश्राम के बाद अपने सफर पर निकली यात्रा, जलपाईगुड़ी में राहुल ने जनता का किया अभिवादन

Sun, 28 Jan 2024 04:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Jan 2024 04:30 PM IST
सार

Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद फिर शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के साथ हाथ हिलाकर उन्होंने जनता का अभिवादन किया। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra Updates: Rahul Gandhi-led Congress yatra resumes from Jalpaiguri after two day break
भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' दो दिन के विश्राम के बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर शुरू हो गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक एसयूवी पर सवार होकर अधीर रंजन चौधरी के साथ जलपाईगुड़ी पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

Bharat Jodo Nyay Yatra Updates: Rahul Gandhi-led Congress yatra resumes from Jalpaiguri after two day break
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी। (फाइल) - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी

प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि यात्रा रात में सिलीगुड़ी के पास रुकेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा सोमवार को बिहार में प्रवेश करने से पहले उत्तर दिनाजपुर और इस्लामपुर जिले जाएगी। इससे पहले दिन में अधीर रंजन चौधरी ने सिलीगुड़ी में बागडोगरा हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत किया। यात्रा 31 जनवरी को मालदा होते हुए पश्चिम बंगाल में फिर प्रवेश करेगी और फिर मुर्शिदाबाद होते हुए एक फरवरी को राज्य से रवाना होगी। 

Bharat Jodo Nyay Yatra Updates: Rahul Gandhi-led Congress yatra resumes from Jalpaiguri after two day break
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एजेंसी (फाइल)

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है और उनसे राज्य में न्याय यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि कुछ शरारती तत्व फिर से यात्रा में परेशानी पैदा कर सकते हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि बंगाल में यात्रा को सुचारू रूप से निकालने और राहुल गांधी सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उचित निर्देश जारी करें। इससे पहले पार्टी ने आरोप लगाया था कि जलपाईगुड़ी में राहुल गांधी की तस्वीर वाले कुछ बैनरों को तोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra Updates: Rahul Gandhi-led Congress yatra resumes from Jalpaiguri after two day break
केंद्र ने अग्निवीर योजना शुरू कर युवाओं का उड़ाया मजाक: राहुल गांधी
सिलीगुड़ी में न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना शुरू करके उन युवाओं का मजाक उड़ाया है, जो सशस्त्र बलों में शामिल होने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, पूरे देश में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है। इससे कुछ भी सिद्ध नहीं होगा। नफरत फैलाने के बजाय हमें अपने युवाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम करना होगा केंद्र  सरकार केवल बड़े निगमों के लिए काम कर रही है, गरीबों और युवाओं के लिए नहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed