फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra Updates Congress leader Rahul Gandhi jairam ramesh news in hindi

Maharashtra: आज स्वराज आश्रम जाएंगे राहुल गांधी, 12 मार्च को कांग्रेस पार्टी की गारंटी की करेंगे घोषणा

Sun, 10 Mar 2024 10:19 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 10 Mar 2024 10:19 AM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा कि वल्लभभाई पटेल ने 1922 में स्वाराज आश्रम की स्थापना की थी और 1928 में यहीं से उन्होंने बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया, जिसके बाद से उन्हें सरदार पटेल के नाम से जाना गया। बरदोली सत्याग्रह एक मील का पत्थर है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra Updates Congress leader Rahul Gandhi jairam ramesh news in hindi
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब अपनी अंतिम चरण पर है। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई इय यात्रा का समापन 17 मार्च को मुंबई में होगा। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस यात्रा से जुड़ी कुछ जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह करीब साढ़े दस बजे स्वराज आश्रम जाएंगे। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने आगे कहा, "वल्लभभाई पटेल ने 1922 में स्वराज आश्रम की स्थापना की थी और 1928 में यहीं से उन्होंने बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया, जिसके बाद से उन्हें सरदार पटेल के नाम से जाना गया। बरदोली सत्याग्रह एक मील का पत्थर है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहीं (आश्रम) से फिर शुरू होगा। कल 11 मार्च को ब्रेक होगा और 12 मार्च को नंदुरबार में आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। राहुल गांधी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 13 मार्च को धुले में कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी 'नारी न्याय' को लेकर कांग्रेस पार्टी की गारंटियों की घोषणा करेंगे।"


राहुल गांधी ने आज गुजरात के मांडवी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान उन्होंने छोटे बच्चों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed