फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat jodo nyay yatra news updates rahul gandhi in gujarat visit kamboi dham women day

Bharat Jodo Nyay Yatra: गोधरा पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी जनसभा को करेंगे संबोधित

Fri, 08 Mar 2024 03:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Mar 2024 03:07 PM IST
सार

राहुल गांधी आज पंचमहल जिले के नजदीक स्थित गोधरा जाएंगे, जहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। गुरुवार को राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान से गुजरात में दाखिल हुई। गुजरात में राहुल गांधी ने दाहोद जिले के झालोद में लोगों को संबोधित किया और यहीं पर एक गांव में रात गुजारी।

विज्ञापन
bharat jodo nyay yatra news updates rahul gandhi in gujarat visit kamboi dham women day
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज गुजरात में दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को दाहोद से अपनी यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी आज पंचमहल जिले के नजदीक स्थित गोधरा जाएंगे, जहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। गुरुवार को राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान से गुजरात में दाखिल हुई। गुजरात में राहुल गांधी ने दाहोद जिले के झालोद में लोगों को संबोधित किया और यहीं पर एक गांव में रात गुजारी। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी कंबोई धाम पहुंचे और वहां जनजातीय गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए। 
विज्ञापन

आज महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक भी काटा। राहुल गांधी आज गोधरा में भी लोगों को संबोधित करेंगे और पंचमहल जिले के जामबुघोडा में रात गुजारेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय यात्रा की समाप्ति पर चुनावी बिगुल फूंकेंगी कांग्रेस

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 17 मार्च को मुंबई में समाप्ति पर शिवाजी पार्क में रैली आयोजित होगी। इसी रैली में पार्टी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। नाना पटोले ने कहा कि न्याय यात्रा महाराष्ट्र में 12 मार्च को दाखिल होगी और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पार्टी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली के लिए सभी जरूरी इजाजत ले ली है। पटोले ने बताया कि इस रैली में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल पार्टियां शिवेसना (यूबीटी) एनसीपी (शरद पवार)  और कांग्रेस शामिल होंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed