फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Biotech told proper time gap to take third dose of coronavirus vaccine

लड़ेंगे कोरोना से: तीसरी खुराक के लिए कितना अंतर है जरूरी, भारत बायोटेक ने बताया उचित समय

Wed, 10 Nov 2021 08:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Nov 2021 08:59 PM IST
सार

कोरोना महामारी के खिलाफ स्वदेशी टीका कोवाक्सिन विकसित करने वाली हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने कोविड टीके की तीसरी खुराक लेने के लिए उचित समय की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि दूसरी और तीसरी खुराक के बीच कितना अंतर जरूरी है।

विज्ञापन
Bharat Biotech told proper time gap to take third dose of coronavirus vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ इस समय हमारे पास कई टीके उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकतर टीके दो खुराक वाले हैं। वहीं, हाल के दिनों में इस बीमारी से और बेहतर सुरक्षा के लिए टीके की तीसरी खुराक देने पर भी चर्चा तेज हुई है। इस तीसरी खुराक को बूस्टर डोज भी कहा जा रहा है। 

विज्ञापन


इस महामारी के खिलाफ स्वदेशी टीका कोवाक्सिन विकसित करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने भी तीसरी खुराक को लेकर अपनी राय साझा की है। कंपनी ने टीके की तीसरी खुराक लेने के लिए सही समय की जानकारी दी है और बताया है कि दूसरी खुराक के बाद कितना अंतर जरूरी है।
विज्ञापन


भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने बुधवार को कहा कि कोरोना रोधी टीके की तीसरी खुराक, दूसरी खुराक दिए जाने के छह माह बाद ही दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की नेजल वैक्सीन (नाक से लिए जाने वाले टीके) की अहमियत पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed