फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Biotech seeks DCGI permission to conduct Covaxin booster trials in 2 to 18 years age group news in Hindi

भारत बायोटेक: दो से 18 वर्ष आयुवर्ग में कोवाक्सिन के बूस्टर ट्रायल के लिए डीसीजीआई से मांगी अनुमति

Wed, 04 May 2022 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 May 2022 06:07 PM IST
सार

भारत बायोटेक देश की पहली कंपनी है जिसने दो से 18 वर्ष आयु वर्ग में टीके की एहतियाती या बूस्टर खुराक के लिए ट्रायल आयोजित करने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
Bharat Biotech seeks DCGI permission to conduct Covaxin booster trials in 2 to 18 years age group news in Hindi
कोवाक्सिन टीका - फोटो : फाइल

विस्तार

देश की दिग्गज फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से दो से 18 वर्ष आयुवर्ग में कोरोना रोधी कोवाक्सिन टीके का बूस्टर खुराक के तौर पर ट्रायल करने की अनुमति मांगी है। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने एक सप्ताह पहले इसके लिए आवेदन किया था। 

विज्ञापन


कंपनी दो से 18 वर्ष आयुवर्ग में कोवाक्सिन की शुरुआती दो खुराकों के ट्रायल पहले ही पूरे कर चुकी है। हाल ही में, भारत बायोटेक को छह से 12 वर्ष के बच्चों के लिए टीके की दो खुराकों के लिए आपात उपयोग की अनुमति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही भारत बायोटेक ने छह से 12 वर्ष के बच्चों के लिए भी कोवाक्सिन की दो खुराकों के लिए आपात उपयोग की अनुमति मांगी है, लेकिन विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने इसके लिए और डाटा उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बायोटेक देश की पहली कंपनी है जिसने दो से 18 वर्ष आयु वर्ग में टीके की एहतियाती या बूस्टर खुराक के लिए ट्रायल आयोजित करने के लिए आवेदन किया है। वर्तमान में कोवाक्सिन टीका राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग में दो खुराकों के लिए और 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए शुरुआती व एहतियाती खुराक के रूप में शामिल है।


इंट्रानेजल टीके की बूस्टर खुराक पर भी हो रहा परीक्षण
साथ ही कंपनी की इंट्रानेजल (नाक से लिया जाने वाला टीका) बूस्टर खुराक का परीक्षण एक विषम समूह पर किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए डाटा संग्रह करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed