फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat biotech corona vaccine covaxin delivery start from today covishield from serum institute delivery

कोविशील्ड के बाद भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डिलिवरी शुरू, जयपुर समेत 11 शहरों में खेप भेजी

Wed, 13 Jan 2021 03:15 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 13 Jan 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
bharat biotech corona vaccine covaxin delivery start from today covishield from serum institute delivery
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन - फोटो : ANI

तीन दिन बाद देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के बाद अब भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डिलिवरी शुरू हो गई है। कोवैक्सीन की पहली खेप बुधवार सुबह 6.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से हैदराबाद से दिल्ली भेजी गई।

विज्ञापन


दिल्ली के अलावा बेंगलूरू, चेन्नई, पटना, जयपुर, लखनऊ, सूरत, रांची, कुरूक्षेत्र, कोच्चि समेत 11 शहरों में कोवैक्सीन की पहली खेप पहुंची। वैक्सीनेशन की शुरुआत वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली तरीके से कोविन ऐप को भी लॉन्च करेंगे। आइए जानते हैं दोनों वैक्सीन कहां पहुंची और कहां नहीं...
विज्ञापन


जयपुर - कोवैक्सीन पहुंची, कोविशील्ड शाम तक पहुंचेगी
एयर एशिया के विमान से कोवैक्सीन की 60,000 डोज सुबह 11 बजे जयपुर पहुंची। इन्हें एयरपोर्ट से सीधे आदर्श नगर स्थित स्टेट ड्रग स्टोर लाया गया। कोविशील्ड के डोज भी आज शाम करीब पांच बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत - कोवैक्सीन के 93,500 खुराक पहुंची
कोवैक्सीन की पहली खेप सड़क मार्ग के जरिए पुणे से सूरत पहुंची। इसमें 93,500 डोज हैं। इन्हें सूरत के सिविल अस्पताल में रखा गया है। वैक्सीन से भरे ट्रक का स्वागत मंत्रियों और अधिकारियों ने किया। इसस पहले कोविशील्ड की पहली खेप मंगलवार को अहमदाबाद पहुंच चुकी है।

रांची - कोवैक्सीन के 16,200 वायल्स पहुंचे
कोवैक्सीन की पहली खेप बुधवार 9 बजकर दो मिनट पर विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंची। यहां से इन्हें नामकुम स्थित स्टेट वेयर हाउस पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से वेयर हाउस की 11 किलोमीटर की दूरी को 32 मिनट में तय किया गया। पहली खेप में झारखंड को 16,200 वायल्स मिले हैं।

भोपाल - कोविशील्ड के 94,000 डोज पहुंचे
सुबह 11 बजे कोविशील्ड के 94,000 डोज भोपाल पहुंचे। यहां से मध्यप्रदेश के 24 जिलों में वैक्सीन भेजी जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कई शहरों में बुधवार तक पहुंचेगी।

करनाल - चार लाख खुराक पहुंची
यहां कल देर रात कोविशील्ड वैक्सीन की चार लाख खुराकें भेजी। इन्हें करनाल स्थित स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वेयर हाउस में रखा गया है। 

चंडीगढ़ - 20,450 वायल्स भेजे गए
कोविशील्ड की पहली खेप देर रात यहां पहुंची। सेक्टर 24 के स्टेट वैक्सीन स्टोर में रखा गया। इसमें 20,450 शीशियां हैं, हर शीशी में दस डोज हैं। राज्य सरकार ने यहां मुफ्त में वैक्सीन लगाने का एलान किया है।


मुंबई - 1.39 लाख डोज भेजी गईं
कोविशील्ड की पहली खेप बुधवार को मुंबई पहुंची। इस खेप में 1.39 लाख डोज हैं। यहां निगम के अधिकारियों ने वैक्सीन की पूजा की। इन्हें परेल स्थित एक साउथ वार्ड में रखा गया है। यहां से शहर के अलग-अलग में हिस्सों में ले जाया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed