फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   beyond Higher salaries doctors unwilling to go in rural areas

ज्यादा वेतन मिलने के बाद भी गांवों में जाने को तैयार नहीं डॉक्टर

Fri, 24 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
beyond  Higher salaries  doctors unwilling to go in rural areas
शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए सरकार ने की है पहल

शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दूर-दराज के इलाकों में स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया और शिशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाना चाहती है इसके लिए उन्हें आम विशेषज्ञ चिकित्सकों से ज्यादा वेतन देने को भी तैयार है।

विज्ञापन


राज्यों की मांग पर केन्द्र और ज्यादा रकम खर्च करने को तैयार है क्योंकि शिशु और मातृ मृत्यु दर कम करना लक्ष्य है। मंत्रालय के इस पहल के बावजूद चिकित्सक दूर-दराज के इलाकों में नहीं जाना चाहते।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पतालों तक स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया और शिशु चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय अपने स्तर से पहल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ज्यादा वेतन देने के बाद भी चिकित्सक जिला मुख्यालय छोड़ कर दूर-दराज के इलाकों में स्थित अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक नहीं जाना चाहते हैं।


लिहाजा केन्द्र सरकार ने फैसला लिया है कि यदि राज्य सरकार चाहे तो केन्द्र सरकार इस योजना पर और अधिक रकम खर्च करने को तैयार है। इसके लिए राज्य सरकारों को पहल करनी होगी। यदि राज्य सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक विशेषज्ञ चिकित्सकों को पहुंचाना चाहती है तो स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद करने को तैयार है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed