फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Berhampur assault case Odisha police encounter crime news couple beaten Giri road incident

Odisha: ओडिशा के बेरहामपुर मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल; दो और गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 01:29 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 22 May 2026 01:29 AM IST
सार

ओडिशा के बेरहामपुर में कपल की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात तमना घाट इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मुकेश साहू गोली लगने से घायल हो गया। उसके भाई आशीष ने सरेंडर किया है। मामले में अब तक चार लोगों की औपचारिक गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Berhampur assault case Odisha police encounter crime news couple beaten Giri road incident
कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा के बेरहामपुर में एक युवक और उसकी महिला मित्र के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एक मुख्य आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है। 
विज्ञापन


बुधवार की रात पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुफतेस साहू उर्फ मुकेश नाम के एक आरोपी का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में 29 साल के मुकेश को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मुकेश के छोटे भाई 23 साल के आशीष साहू ने टाउन पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक और आरोपी दिनेश पांडा को भी गुरुवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के साथ मुठभेड़ में कैसे घायल हुआ आरोपी मुकेश?
दक्षिण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नीति शेखर ने बताया कि पुलिस बुधवार रात मुकेश को लेकर तमना घाट के जंगली इलाके में गई थी। पुलिस वहां छिपे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुकेश ने एक सहायक उप-निरीक्षक की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली। उसने पुलिस पर फायरिंग की और वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इस जवाबी कार्रवाई में मुकेश के दोनों पैरों और एक हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ अहम बैठक, सरकारी योजनाओं की प्रगति और पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा


बेरहामपुर में कपल के साथ क्या खौफनाक घटना घटी थी?
यह पूरी घटना 18 मई की रात को बेरहामपुर के गिरी रोड पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक पुरानी दुश्मनी के चलते पांच लोगों ने एक युवक और उसकी महिला मित्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता था कि बीच सड़क पर बदमाशों द्वारा कपल को लाठियों से बेरहमी से पीटा जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।

पुलिस ने इस मामले में अब तक कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में अब तक कुल चार लोगों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को दिनेश पांडा और आशीष साहू की गिरफ्तारी हुई। इससे पहले पुलिस ने राज मल्होत्रा और लिंगराज सामल नाम के दो आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस ने यह भी साफ किया है कि अस्पताल में भर्ती मुकेश को अभी औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और फिर उसकी गिरफ्तारी दिखाई जाएगी। पीड़ित युवक की मां की शिकायत पर यह पूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed