Bengaluru violence: तीन की मौत, 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, सीआरपीएफ तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक के एक कथित रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किए जाने के बाद हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि पुलिस की गोलीबारी में तीन लोग मारे गए। इस घटना में 50 से अधिक पुलिस वाले घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि बंगलूरू के पुलाकेशी नगर में हुई हिंसा के मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंत ने बताया कि कथित सोशल मीडिया पोस्ट डालने वाले नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने शांति बनाए रखने की भी अपील की।
With regard to incidents in DJ Halli, accused Naveen arrested for posting derogatory posts.. also total 110 accused arrested for arson, stone pelting and assault on police. APPEAL TO ALL TO COOPERATE WITH POLICE TO MAINTAIN PEACE.
विज्ञापन विज्ञापन— Kamal Pant, IPS (@CPBlr) August 11, 2020
मंगलवार रात शुरू हुई यह हिंसा बुधवार तड़के तक जारी रही। इस दौरान 50 पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। मंगलवार रात आक्रोशित भीड़ ने एक थाने और कांग्रेस विधायक के आवास में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि दंगों और कानून एवं व्यवस्था में उल्लंघन के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम येदियुरप्पा ने कहा, पुलिस थाने पर हमला और दंगे निंदनीय हैं
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास और डीजे हाली पुलिस थाने पर हमला और दंगे निंदनीय हैं।' उन्होंने कहा, 'अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए हर संभव कार्रवाई की है।' उन्होंने कहा कि पुलिस, मीडियाकर्मी और आम नागरिक पर हमला अक्षम्य है। सरकार ऐसी हरकतें बर्दाशत नहीं करेगी।
सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के सैकड़ों लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया
मंगलवार रात को सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के सैकड़ों लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया और डीजे हाली पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। उन्होंने कई पुलिस और निजी वाहनों को आग लगा दी, विधायक मूर्ति और उनकी बहन के सामान के साथ तोड़-फोड़ की। एक एटीएम को भी तहस-नहस कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं, आंसू गैस के गोले दागे और बाद में गोलियां चलाईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
डीजे हाली और केजी हाली में कर्फ्यू
इस बीच, डीजे हाली और केजी हाली में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं विधायक मूर्ति ने समुदाय के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, 'मैं मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि कुछ बदमाशों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए। लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी भाई हैं। हम कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाएंगे। हम भी आपके साथ हैं। मैं अपने मुस्लिम दोस्तों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।'
कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने हिंसा को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया। शिवाजी नगर से कांग्रेस के विधायक रिजवान अरशद ने भी लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।