फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru violence: minister said, will deal strictly with the rioters, find them hidden anywhere

बंगलूरू: मंत्री ने कहा, दंगा फैलाने वालों से सख्ती से निपटेंगे, कहीं भी छिपे हों ढूंढ निकालेंगे

Wed, 12 Aug 2020 09:10 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 12 Aug 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru violence: minister said, will deal strictly with the rioters, find them hidden anywhere
बंगलूरू हिंसा - फोटो : PTI

बंगलूरू में मंगलवार को हुई हिंसा और आगजनी के बाद से लगातार सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फेसबुक की एक पोस्ट के बाद भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने शहर में पुलिस थाने समेत कई इलाकों में तोड़फोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। उधर बंगलूरू में हुई हिंसा को ‘सुनियोजित कृत्य’ करार देते हुए कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने बुधवार को कहा कि दंगा फैलाने वाले ‘गद्दारों’ से कड़ाई से निपटा जाएगा और ऐसे कदम उठाए जाएंगे ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।

विज्ञापन


यहां विधानसौध में कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के साथ भेंट के बाद अशोक ने संवाददाताओं से कहा, ‘जिस तरह दंगे किए गए, उससे लगता है कि यह सुनियोजित कृत्य था और मंशा उसे शहर के अन्य हिंस्सों में भी फैलाने की थी। ये गद्दार हैं और हम उन्हें काबू में करेंगे।’
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार द्वारा ‘सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील’ मुद्दे पर सोशल मीडिया पर कथित रूप से पोस्ट करने के बाद मंगलवार रात को पुलकेशीनगर के डी जे हल्ली इलाके में हिंसा फैल गयी जिसमें तीन लोगों की जान चली गयी, जबकि 50 पुलिसकर्मियों समेत कई लेाग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि विधायक के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया और गहने समेत बहुत सारे सामान लूट लिए गए और बाकी आग के हवाले कर दिया गया। अशोक ने कहा, ‘विध्वंसक कृत्य की तीव्रता से स्पष्ट है कि इरादा श्रीनिवास मूर्ति पर हमला करने और उनका सफाया करने का था। इसकी जांच की जानी है कि क्या राज्य के और बाहर के असामाजिक तत्व इसमें शामिल थे?’

उन्होंने दावा किया कि इस हिंसा की साजिश बंगलूरू के लोगों को आतंकित करने के लिए रची गयी। उन्होंने कहा कि सरकार कड़ा संदेश देगी ताकि कोई फिर कानून व्यवस्था हाथ में लेने का दुस्साहस न करे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने मुख्मयंत्री के साथ बैठक की और उन्हें जमीनी स्थिति से अवगत कराया।

मंत्री ने कहा कि असामाजिक तत्वों को काबू में किया जाएगा। अशोक ने कहा, ‘इसके पीछे चाहे पॉपुलर फ्रंट हो या एसडीपीआई, हमें फर्क नहीं पड़ेगा। ये लोग गिरफ्तार किए जाएंगे। ये कहीं भी छिपे हों, हम ढूढ निकालेंगे।’

डरे हुए विधायक मूर्ति ने कहा, ‘जब करीब 3000 लोगों ने पेट्रोल बम, क्लब, लाठी-डंडे से हमला किया और गाड़ियों में आग लगा दी, घर को नुकसान पहुंचाया तब हम घर में नहीं थे। इस घटना के बाद मुझे सरकार से सुरक्षा की जरूरत है।’ जब उनसे उनके रिश्तेदार नवीन के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘नवीन मेरा रिश्तेदार नहीं है। पिछले दस सालों से हम उसके संपर्क में नहीं हैं।’ 


इस बीच भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से सवाल किया कि वह अपने विधायक के निवास पर अल्पसंख्यक समूहों के हमले की निंदा से क्यों हिचकती है। भाजपा महासचिव (संगठन) बी एस संतोष ने ट्वीट किया, ‘बंगलूरू में कल अपने दलित विधायक श्री अखंड श्रीनिवास मूर्ति पर हमले, उनके घर में तोड़फोड़ के बाद भी राष्ट्रीय कांग्रेस और उसकी कर्नाटक इकाई ने बिल्कुल चुप्पी साध रखी है। दंगा करने के अधिकार का पूरा समर्थन...? उनके लिए तुष्टीकरण ही उनकी आधिकारिक पार्टी नीति है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed