{"_id":"615415e38ebc3e62546e5f61","slug":"bengaluru-school-60-students-test-positive-for-covid19-undergoing-treatment-at-lady-curzon-and-bowring-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: बंगलूरू में कोरोना विस्फोट से हड़कंप, एक ही स्कूल की 60 छात्राएं हुईं संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: बंगलूरू में कोरोना विस्फोट से हड़कंप, एक ही स्कूल की 60 छात्राएं हुईं संक्रमित
Wed, 29 Sep 2021 12:59 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:59 PM IST
सार
इनमें से एक छात्रा को तेज बुखार था, जिसका लेडी कर्जन और बॉरिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक अन्य को होम क्वारंटीन में रखा गया है। बाकी बिना लक्षण वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी के एक आवासीय स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ 60 छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गईं। इन कोरोना पॉजिटिव छात्राओं में से एक छात्रा को तेज बुखार था, जिसका लेडी कर्जन और बॉरिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक अन्य को होम क्वारंटीन में रखा गया है। हालांकि अचानक इतने मामले एक साथ आने के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
चैतन्य गर्ल्स आवासीय स्कूल के बाकी बचे छात्राओं को स्कूल परिसर में ही एक आइसोलेशन सुविधा में क्वारंटीन किया गया है। ये सभी एसिंप्टोमेटिक हैं। नगर निकाय के अधिकारियों ने कहा कि एक निजी स्वास्थ्य सुविधा के कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं। स्कूल अब बंद कर दिया गया है और 20 अक्तूबर या उसके बाद फिर से खुल सकता है।
विज्ञापन
पांच सितंबर को स्कूल खोला गया था
पांच सितंबर को सीनियर छात्राओं के लिए स्कूल को फिर से खोलने की घोषणा की गई थी। 26 सितंबर को, एक छात्रा, जो कथित तौर पर बेल्लारी से आई थीं, में बुखार, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण विकसित होने लगे, जिसके बाद उसे कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन