फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Rain Today, Many Roads Flooded, Cars Damaged

Bengaluru Rains: बेंगलुरु में ऐसी बारिश कि सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति, कई वाहन क्षतिग्रस्त, येलो अलर्ट जारी

Thu, 20 Oct 2022 10:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 Oct 2022 10:53 AM IST
सार

बेंगलुरु के निचले इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। खुले मैनहोल में पानी बह रहा है, बेसमेंट पार्किंग पानी से लबालब भरा हुआ है। घर के रास्ते में कार्यालय जाने वालों को मेट्रो स्टेशनों पर शरण लेनी पड़ी क्योंकि बारिश  इतनी तेज थी कि बाहर निकलना जानलेवा साबित हो सकती थी।

विज्ञापन
Bengaluru Rain Today, Many Roads Flooded, Cars Damaged
बेंगलुरु में बारिश - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार शाम को भारी बारिश के चलते बेलंदूर के आईटी क्षेत्र सहित शहर के पूर्व, दक्षिण और मध्य भाग के कई मुख्य सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति हो गई है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिवाली जैसे महापर्व से पहले इस तरह की बारिश रंग में भंग डालने जैसा साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के उत्तरी हिस्से में राजामहल गुट्टाहल्ली में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने भारी बारिश का संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस वर्ष, बेंगलुरु में 1,706 मिमी की रिकॉर्ड बारिश हुई जिसने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2017 में यहां 1,696 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


बेंगलुरु के निचले इलाकों में जलभराव
बेंगलुरु के निचले इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। खुले मैनहोल में पानी बह रहा है, बेसमेंट पार्किंग पानी से लबालब भरा हुआ है। घर के रास्ते में कार्यालय जाने वालों को मेट्रो स्टेशनों पर शरण लेनी पड़ी क्योंकि बारिश  इतनी तेज थी कि बाहर निकलना जानलेवा साबित हो सकती थी।
विज्ञापन


बेंगलुरु में दीवार ढहने से अफरातफरी, कई वाहन क्षतिग्रस्त
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण एक एक दीवार ढह गई जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। दीवार के ढहने से कई चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि गाड़ी में लोग नहीं थे।  क्षतिग्रस्त गाड़ियों को निकालकर आवागमन सुचारू करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरु के शिवाजीनगर में बाढ़ में बहे कई वाहन
बेंगलुरु के शिवाजीनगर में बाढ़ के कारण कुछ वाहन बह गए। इस दौरान कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किरण परासर नाम के शख्स ने एक वीडियो भी डाला जिसमें देखा जा सकता है कि पानी के तेज बहाव में कई बाइकें बहती नजर आ रही हैं। लोग इसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पानी की तेज रफ्तार के आगे विफल रहते हैं।


यहां देखें बेंगलुरु में कैसे आया पानी का सैलाब


सुल्तानपेट मेन रोड का  बुरा हाल
आधे घंटे की बारिश के बाद सुल्तानपेट मेन रोड का हाल बुरा दिखा। यहां भी कई जगह बारिश के पानी में बाइक और चार पहिया गाड़ियां बहती दिखीं। घरो के आसपास भी पानी घुस गया है।


इमारत की बेसमेंट में घुसा पानी
जिशान कोहली नाम के शख्स ने वीडियो ट्वीट कर बेंगलुरु में बारिश की स्थिति दिखाई है। उन्होंने लिखा कि  यह नदी नहीं है, यह मेरी इमारत की बेसमेंट है। 


यहां देखें एक और वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed