फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru: People were surprised to see astronaut on the road, doing moonwalk

बंगलूरू: अंतरिक्ष यात्री को सड़क पर देखकर हैरान हुए लोग, कर रहा था मूनवॉक

Tue, 03 Sep 2019 09:02 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 03 Sep 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
Bengaluru: People were surprised to see astronaut on the road, doing moonwalk
अंतरिक्षयात्री के सूट में मूनवॉक - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक विचित्र मामला सामने आया है। राजधानी की सड़कों पर रात के अंधेरे में एक अंतरिक्ष यात्री को देखा गया। लोग अंतरिक्ष यात्री को देखकर हैरान हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे कोई अंतरिक्ष यात्री चांद की ऊबड़-खाबड़ जमीन पर मूनवॉक कर रहा है। जबकि, यह मशहूर आर्टिस्ट बादल नानंजुदास्वामी का नया आर्टवर्क था। 


उन्होंने इस वीडियो को इसलिए रिकॉर्ड किया क्योंकि वह बंगलूरू की सड़कों की खस्ताहाल दिखाना चाहते थे। लोगों ने उनका यह आर्टवर्क बहुत पसंद किया है। कई लोगों ने उनके साथ मिलकर सड़क पर निकल रहे ट्रैफिक को डायवर्ट करने में मदद की। नानजुंदास्वामी इसी तरह की नागरिक समस्याओं की ओर सरकार और अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए मशहूर है। 



वीडियो को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि क्रेटर इतने बड़े हैं कि इसरो आसानी से उनपर अपने अंतरिक्षयात्रियों को प्रशिक्षण दे सकता हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह हमारे देश की सबसे बड़ी खासियत है कि ऐसी सड़कें हर कोने में देखने को मिल जाएगी लेकिन ऐसे अंतरिक्ष यात्री मुश्किल ही देखने को मिलते हैं।     

यह पहली बार नहीं है, जब कलाकार बादल नानजुंदास्वामी ने संदेश देने के लिए कला का ऐसा इस्तेमाल किया है। कुछ वर्षों पहले उन्होंने गड्ढ़ों के आसपास विशालकाय मगरमच्छों को रखा था। इसी तरह, गड्ढ़ों के आसपास तितली के जाल भी बिछाए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed