फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru News Man Hemant Datta Killed Delivery Boy After Order Iphone Due to Shortage Of Money

खौफनाक कदम: आईफोन पाने की सनक में डिलीवरी ब्वॉय की कर दी हत्या, तीन दिन घर में रखी लाश, फिर...

Mon, 20 Feb 2023 11:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:13 AM IST
सार

कर्नाटक के हासन में आईफोन पाने की सनक ने एक युवक को हत्यारा बना दिया। 20 साल के हेमंत दत्त ने हाल ही में एक ई-कॉमर्स पोर्टल पर सेकेंड हैंड आईफोन के लिए ऑर्डर दिया था।

विज्ञापन
Bengaluru News Man Hemant Datta Killed Delivery Boy After Order Iphone Due to Shortage Of Money
आरोपी हत्यारा हेमंत दत्त - फोटो : Social Media

विस्तार

आईफोन की चाहत में लोग हत्यारा बन जाए इससे अधिक हैरान करने वाली बात कुछ नहीं हो सकती। जी हां यह बात सच है, दरअसल, कर्नाटक के हासन में आईफोन पाने की सनक ने एक युवक को हत्यारा बना दिया। यह घटना शनिवार की है। एक युवक ने एक ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉय की इसलिए केवल चाकू मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके पास सेकेंड हैंड आईफोन के भुगतान के लिए पैसे नहीं थे जिसे उसने ऑनलाइन ऑर्डर किया था। घटना 7 फरवरी को हसन के अरसीकेरे शहर में हुई और सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि मृतक और आरोपी दोनों का पहला नाम हेमंत था। 

विज्ञापन


विस्तार से जानें क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, 20 साल के हेमंत दत्त ने हाल ही में एक ई-कॉमर्स पोर्टल पर सेकेंड हैंड आईफोन के लिए ऑर्डर दिया था। ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को आरोपी शख्स के घर भेजा। आरोपी ने पैसे लाने की बात कहकर उसे अंदर इंतजार करने के लिए कहा। लेकिन कुछ ही देर में आरोपी  चाकू लेकर लौटा और उसने डिलीवरी ब्वॉय पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की जली लाश मिलने के बाद हुआ खुलासा
दरअसल, अर्सिकेरे शहर के अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास 11 फरवरी को कर्नाटक पुलिस को एक जली हुई लाश मिली थी। इस तरह रेलवे स्टेशन के पास जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया। जांच में जो खुलासा हुआ, उससे पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों तक घर पर ही रखी लाख
डिलीवरी बॉय की हत्या के बाद वह घबरा गया और उसे कुछ समझ में नहीं आया। फिर आनन-फानन में लाश को घर में ही छिपा दिया। तीन दिन तक लाश को ठिकाने लगाने के लिए सोचने लगा। लेकिन जब कोई रास्ता नहीं मिला तो लाश को बोरे से ढका और स्कूटी पर लादकर सुबह-सुबह करीब 4.50 बजे उसे ठिकाने लगाने निकल पड़ा। घर से बोरी में लाश लेकर दत्ता रेलवे स्टेशन की झाड़ियों के पास पहुंच गया और फिर बोरी को स्कूटी से उतारा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed