फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Mysore rail route passes glass full of water test

बंगलूरू-मैसूर रेल मार्ग ने पास किया ‘ग्लास फुल ऑफ वाटर टेस्ट’

Sun, 01 Nov 2020 03:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 Nov 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
Bengaluru Mysore rail route passes glass full of water test
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों को आरामदेह और बिना हिचकोले वाली रेल यात्रा के मानक पर बंगलूरू-मैसूर रेल मार्ग पूरी तरह खरा उतरा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक, इस रेल मार्ग पर हाई स्पीड ट्रेन ने एक कोच में टेबल पर रखे गए पूरी तरह भरे गिलास से पानी की एक बूंद भी बाहर छलकाए बिना पूरा सफर तय करने की परीक्षा पास कर ली है।

विज्ञापन


रेल मंत्री ने इस ‘ग्लास फुल ऑफ वाटर टेस्ट’ के बारे में शुक्रवार रात को एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी। अपने ट्वीट में रेल मंत्री ने एक वीडियो भी अटैच किया था। इस वीडियो में पानी से भरे गिलास को मेज पर रखा दिखाया गया था और पूरे सफर के दौरान उससे एक बूंद भी बाहर नहीं छलकी थी।
विज्ञापन



उन्होंने लिखा, यात्रा इतनी आरामदेह रही कि गिलास से बाहर पानी की एक बूंद तक नहीं छलकी, जबकि ट्रेन पूरी तेज गति से दौड़ रही थी। कर्नाटक में बंगलूरू-मैसूर रेल मार्ग पर हाल ही में बड़े पैमाने पर मेंटिनेंस अभियान चलाया गया था और इसका परिणाम सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला रेलवे अधिकारी ने कहा, पिछले छह महीने के दौरान करीब 130 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 40 करोड़ रुपये की लागत से काम किया गया था। इस दौरान गिट्टी डालने, पटरियों की मरम्मत करने और तटबंध मजबूत करने जैसे काम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed