फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Man Sits On Chair On Busy Road, Drinks Tea For Reel, Arrested

Viral Video: बंगलूरू में एक व्यक्ति ने व्यस्त सड़क के बीचोबीच डाली कुर्सी, बैठकर पी चाय और बनाई रील; गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 09:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Apr 2025 09:12 AM IST
विज्ञापन
Bengaluru Man Sits On Chair On Busy Road, Drinks Tea For Reel, Arrested
बीच सड़क पर शख्स - फोटो : X/@BlrCityPolice

कर्नाटक की राजधान बंगलूरू में गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहा एक शख्स ने सड़क के बीचोबीच कुर्सी डाल ली। फिर उस पर बैठकर उसने चाय भी पी। ऐसे उसने रील बनाने के लिए किया। यह पूरा वाकया ऐसे वक्त हुआ, जब सड़क पर काफी गाड़िया चल रही थीं। अब व्यक्ति पर पुलिस का चाबू चला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बंगलूरू पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इंस्टाग्राम रील के लिए सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट करके लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सड़क पर कुर्सी पर बैठकर चाय पीता हुआ दिखाई दिया। रील 12 अप्रैल को मगदी रोड पर शूट की गई थी। बाद में वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वायरल क्लिप के बाद, पुलिस ने जांच शुरू की और उसे ट्रैक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, 'ट्रैफिक लाइन में चाय पीने से आपको भारी जुर्माना लगेगा, प्रसिद्धि नहीं!!! सावधान रहें, बीसीपी आपको देख रही है।' पुलिस ने उसके स्टंट और गिरफ्तारी को दिखाने वाले वीडियो को टैग किया। पुलिस ने कहा कि इस तरह का लापरवाह व्यवहार दंडनीय अपराध है और यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी कि लोगों की सुरक्षा से समझौता न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed